Last Updated:May 21, 2025, 19:54 ISTBilaspur Top 5 Engineering College: अगर आप बिलासपुर में रहते हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए बाहर जाने का सोच रहे हैं तो जरा रूकिए, आपके शहर में भी कई बेहतरीन कॉलेज हैं आइए जानते हैं इनके बारे में… Lakhmi Chand Institute of Technology (LCIT), Bilaspurलक्ष्मी चंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (LCIT) एक तेजी से उभरता हुआ इंजीनियरिंग कॉलेज है, जिसकी स्थापना 2008 में हुई थी. यह कॉलेज बिलासपुर से कुछ किलोमीटर की दूरी चिचिरदा रोड बोदरी में स्थित है और छात्रों को उद्योग से जुड़ी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने पर विशेष ध्यान देता है. कॉलेज कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग में पाठ्यक्रम प्रदान करता है. साथ ही, यहाँ इनोवेशन और रिसर्च कल्चर को भी बढ़ावा दिया जाता है. Institute of Technology, GGU, Bilaspurगुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर, कोनी के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिलासपुर का एक प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान है. इसकी स्थापना 1997 में हुई थी और यह AICTE और UGC से मान्यता प्राप्त है. यहाँ कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और आईटी जैसे ब्रांचों में बी.टेक., एम.टेक. और पीएच.डी. कोर्सेस उपलब्ध हैं. आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और अच्छा प्लेसमेंट सपोर्ट इस संस्थान की प्रमुख विशेषताएँ हैं. Chouksey Engineering College, Bilaspurचौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर शहर में स्थित एक निजी संस्थान है, जिसकी स्थापना 2001 में की गई थी. यह कॉलेज कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेस में विशेषज्ञता प्रदान करता है. यहाँ की आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल क्लासरूम और टेक्निकल फेस्टिवल छात्रों के समग्र विकास में सहायक हैं. यह कॉलेज CSVTU से संबद्ध है और AICTE से मान्यता प्राप्त है. Government Engineering College (GEC), Bilaspurगवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी. जो कोनी में संचालित है. यह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख शासकीय संस्थान है और छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध है. यहाँ बी.टेक. की पढ़ाई सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन जैसे ब्रांचों में होती है. कॉलेज का परिसर हरा-भरा और शांत वातावरण में स्थित है, और यहाँ अच्छी लैब सुविधाएं, पुस्तकालय, और अनुभवी फैकल्टी मौजूद हैं. JK College of Engineering, Bilaspurजेके इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर एक उभरता हुआ निजी तकनीकी संस्थान है, जो तकनीकी शिक्षा को गुणवत्ता और व्यावसायिकता के साथ प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है. यह कॉलेज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध है और AICTE से मान्यता प्राप्त है. कॉलेज में बी.टेक. के लिए कंप्यूटर साइंस, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. यहाँ के फैकल्टी मेंबर्स विषय में दक्ष हैं और छात्र-केन्द्रित शिक्षण पर बल देते हैं. साथ ही, कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल क्लासरूम और करियर गाइडेंस सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. प्लेसमेंट सेल छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में सहयोग करता है.homechhattisgarhबिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई? जानिए टॉप 5 कॉलेज, करियर के लिए सही चुनाव
Source link