Last Updated:May 13, 2025, 10:41 ISTBalrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में खनन माफिया ने अवैध खनन रोकने गए आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया. हादसे में उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है. तो वहीं …और पढ़ेंCG News: बलरामपुर में आरक्षक की हत्या.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बड़ी वारदातखनन माफिया ने आरक्षक को उतारा मौत के घाकांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवालसूरज गुप्ता
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र में आने वाले लिब्रा घाट में मंगलवार रात खनन माफिया ने अवैध खनन रोकने गए आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया. हादसे में आरक्षक की मौत हो गई है. हालांकि अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. हालांकि आरक्षक की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा और डीएफओ भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी. इस दौरान सूचना मिली थी कि लिब्रा घाट से अवैध उत्खनन की जा रही है. इसके बाद टीम एक्टिव हुई और मौके लिए रवाना हुई.
आईजी ने की बड़ी कार्रवाई
अवैध खनन को रोकने के लिए टीम पहुंची हुई थी. इस दौरान रेत माफियाओं ने पुलिस आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. वहीं इस मामले पर सरगुजा संभाग के आईजी ने कार्रवाई करते हुए सनवाल के थाना प्रभारी दिव्याकांत पांडे को निलंबित कर दिया है.
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
बलरामपुर में खनन माफिया ने आरक्षक की हत्या कर दी. अब इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति बन चुकी है. उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह छत्तीसगढ़ भी हो गया है. हर प्रकार का माफिया प्रदेश भर में चल रहा है. सरकार का इसमें कोई नियंत्रण नहीं है. सरकार के ही संरक्षण में ये माफिया राज चल रहा है.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Balrampur,Surguja,Chhattisgarhhomechhattisgarhबलरामपुर में खनन माफिया ने आरक्षक के साथ क्या किया, जानें
Source link