Last Updated:May 19, 2025, 10:30 IST
भगवान बुद्ध से जुड़े स्थान आना-जाना अब आसान हो जाएगा. भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं को सौगात दी है. जिससे ट्रेन से इन स्थानों में पहुंचना आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. स्टेशनों पर उतरने के बाद इधर उधर भटकने …और पढ़ेंअमृतभारत स्टेशन के तहत 1337 स्टेशनों को किया जा रहा है डेवलप.गोरखपुर. भारतीय रेलवे ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी राहत दी है. इन स्थानों पर ट्रेन से पहुंचाने पर श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अमृत भारत स्टेशन के तहत बलरामपुर और सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशनों रिडेवलप किया गया है. जल्द ही यहां की सुविधाओं का लाभ श्रद्धालुओं को मिलने लगेगा.
बलरामपुर से 29 किमी. दूरी पर स्थित श्रावस्ती है, जो प्राचीन कौशल राज्य की राजधानी थी. भगवान बुद्ध ने यहीं पर अपने जीवन के 24 वर्षाकाल व्यतीत किये. बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तुलसीपुर में देवीपाटन में देवी सिद्ध पीठ का स्थान है. भारतीय रेल द्वारा पुराने बलरामपुर स्टेशन को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, ‘अमृत स्टेशन योजना‘ के अन्तर्गत 10.78 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त स्टेशन भवन विकसित किया गया है.
ये है खासियत
स्थानीय वास्तुकला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुये स्टेशन भवन रिडेवलप किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं. यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफॉर्मों पर 15-बे के यात्री शेड लगाए गए हैं. इस स्टेशन पर 4,700 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार एवं विकास किया गया है, जिससे यहां आने वाले यात्रियों को आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हुआ है. स्टेशन पर 209 वर्ग मीटर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है. इसके अतिरिक्त उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, महिला-पुरुष हेतु अलग-अलग प्रतीक्षालय, वी.आई.पी. लाउंज का प्रावधान किया गया है. स्टेशन परिसर में चार पहिया और दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
प्रवेश द्वार है यह स्टेशन
भगवान बुद्ध को समर्पित सिद्धार्थ नगर स्टेशन भवन को स्थानीय संस्कृति और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. स्टेशन भवन में सुधार करते हुये पोर्च का निर्माण किया गया है, जो स्टेशन भवन को भव्यता प्रदान कर रहा है. महात्मा बुद्ध के जन्म स्थली के निकट होने के कारण स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन में उनकी आकर्षक प्रतिमा लगाई गई है, जो स्टेशन भवन एवं परिसर को भव्यता प्रदान कर रहा है. यहां पर एप्रोच रोड में सुधार के साथ ही 4,714 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार और विकास किया गया है.
Sharad Pandeyविशेष संवाददाताकरीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ेंकरीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Shrawasti,Uttar Pradeshhomeuttar-pradeshभगवान बुद्ध स्थलों के लिए रेलवे की नई सौगात, यात्रा आसान, नहीं होगी परेशानी
Source link