मई में यात्रा करने से पहले देख लें ये लिस्ट, ये ट्रेन हो गई रद्द, इनका बदला रूट



Last Updated:May 12, 2025, 14:38 ISTमई महीने में रांची और चक्रधरपुर मंडलों में निर्माण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया है. इससे छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र के यात्रियों को यात्रा में असुविधा का सामना …और पढ़ेंX

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली तीन ट्रेनें रद्द, दो के रूट बदले.हाइलाइट्सदक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया.रांची और चक्रधरपुर मंडलों में निर्माण कार्य जारी.यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें.बिलासपुर- छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र के रेल यात्रियों के लिए मई का महीना मुश्किल भरा साबित हो सकता है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और चक्रधरपुर मंडलों में निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है. इस कार्य का प्रभाव 12 मई से 30 मई तक देखने को मिलेगा.

रांची में फ्लाईओवर निर्माण का असर ट्रेनों पररांची नगर स्थित सिरम टोली चौक पर चार लेन एलिवेटेड रोड और ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से जारी है. परियोजना के तीसरे चरण में 5 मई से 30 मई तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक किया गया है. इसी कारण कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं और यात्रियों को असुविधा हो रही है.

चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यचक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड में भी 11 से 26 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है. इसका सीधा असर कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है.

ये ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113)→ 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई को रद्द

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114)→ 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को रद्द

टाटानगर-इटवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110)→ 11 से 26 मई तक पूरी तरह बंद

इन ट्रेनों का रूट रहेगा बदला

योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478)→ 11, 13 और 16 मई को ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होते हुए चलेगी.

पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477)→ 16 मई को कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होते हुए चलेगी.

यात्रियों से रेलवे की अपीलरेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जांच लें. इससे अचानक की असुविधाओं से बचा जा सकता है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhमई में यात्रा करने से पहले देख लें ये लिस्ट, ये ट्रेन हो गई रद्द, इनका बदला…



Source link

Leave a Comment