मध्य प्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी जारी, मुरैना में व्यापारी से लूट.



भोपाल. मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के 4 दिन बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी जारी कर दिया है. 6 लाख 6 हजार नियमित कर्मचारियों में 10 फीसदी के ट्रांसफर होना तय है. ऐसे में 60 हजार से अधिक कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे. विभाग अपने लिए अलग से तबादला नीति बनाकर GAD के प्रावधानों का पालन करेंगे. जिले के कर्मचारी, राज्य के तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का जिले के भीतर तबादला कलेक्टर के जरिए प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद होगा. DSP से नीचे रैंक के कर्मचारियों का तबादला पुलिस स्थापना बोर्ड के आधार पर होगा. पुलिस अधीक्षक प्रभारी मंत्री के परामर्श के बाद पद स्थापना करेंगे. कमजोर परफॉर्मेंस वालों को सबसे पहले हटाया जाएगा.

इधर, मध्य प्रदेश के मुरैना में व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर 6 लाख 50 हजार रुपये की लूट की गई. 2 बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. व्यापारी से लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में बदमाशों के फुटेज तलाश रही है. सबलगढ़ थाना इलाके के कृषि उपज मंडी के पास की ये घटना है.

Gwalior News: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के बेटे का रिसेप्शन

ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह का रिसेप्शन सेलिब्रेट किया जा रहा है. फिल्म स्टार सुनील शेट्टी और सोनू सूद भी ग्वालियर पहुंचे. ग्वालियर एयरपोर्ट पर दोनों का स्वागत किया गया.

Bhopal News: भोपाल लव जिहाद मामले में एनएचआरसी की एंट्री

भोपाल में कॉलेज छात्रा के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल मामले पर एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा कि हमें शिकायत मिली है कि भोपाल के एक कॉलेज में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया गया. उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनका यौन शोषण किया गया. फिर इस कृत्य का वीडियो बनाया गया और आगे लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. हमें मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में और भी पीड़ित हो सकते हैं. अभी इस मामले में 7 पीड़ित हैं. हमने इस मामले में भोपाल पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. अब तक तीन अलग-अलग लड़कियों ने इस मामले को लेकर हमसे संपर्क किया है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सभी पीड़ित अनाथ है. हमने फैसला किया है कि एनएचआरसी की एक टीम वहां जाएगी और मामले की जांच करेगी.

Mandla News: मंडला पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मंडला में छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जनजातीय समाज के बीच में हूं. इतने बड़े कुंभ अपने राजनैतिक कैरियर में पहली बार शामिल हुआ हूं. ये आदि उत्सव जनजातिय समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

Raipur News: रायपुर हिट एंड रन मामले में सामने आया सीसीटीवी

तेलीबांधा में हुए हिट एंड रन मामले में अब घटना का नया CCTV फुटेज सामने आया है. इसमें रोड के किनारे महिलाएं चलती नजर आ रही हैं. कार चालक ने अचानक महिलाओं की तरफ गाड़ी मोड़ी थी.

Raipur News: रायपुर एम्स के डॉक्टर ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एम्स में एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. फिलहाल आमानाका पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Damoh News: दमोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के दतिया में शादी समारोह में युवक के हर्ष फायर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ध्रुब शिवहरे नाम के युवक ने अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र शिवहरे की बंदूक से इंदरगढ़ के गुलाब गार्डन में हर्ष फायर किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Morena News: मुरैना में दो पक्षों में विवाद

मुरैना जिले में जल भराव को रोकने के लिए चबूतरे पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान जमकर लाठी ठंडा और लात घुसे चले. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विवाद में महिला सहित 3 लोग घायल हो गए. रामपुर थाना क्षेत्र की राठौर कॉलोनी का ये पूरा मामला है.

MP Weather: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को गुना-अशोकनगर समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश के आसार है. सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टमों से मौसम में बदलाव आया है. तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. अगले 24 घंटे में गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और डिंडोरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है.

Morena News: भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

मुरैना में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले मामले में फरार चल रही तीसरी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आशा कार्यकर्ता सुनीता जाटव गिरफ्तार हो गई है. गांव गड़ेरापुरा से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है. 2 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की लिस्टिंग ऑपरेशन में भी यही आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिला को आरोपी डॉक्टर पंकज तिवारी के पास लेकर आई थी.

Chhattisgarh News: मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे. सुबह 11:35 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड से मंडला के लिए रवाना होंगे. 12:30 बजे मंडला जिले के ग्राम चौगान पहुंचेंगे सीएम साय. रामनगर फोर्ट में आदि उत्सव कार्यक्रम 2025 में शामिल होंगे. दोपहर 2:40 बजे रामनगर फोर्ट से रायपुर वापस लौटेंगे सीएम साय.

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में सुहाना हुआ मौसम

छत्तीसगढ़ में तूफानी मौसम का कहर जारी है. शाम के समय तेज आंधी तूफान से लोग परेशान है. लोगों को तेज गर्मी से मिली राहत पर आंधी एक बड़ी समस्या बन रही है. 6 तारीख तक मौसम के इसी तरह रहने की जानकारी है. रविवार को तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है.



Source link

Leave a Comment