Last Updated:May 17, 2025, 08:53 ISTMithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला है. कार्यक्षेत्र में आर्थिक नुकसान, दांपत्य जीवन में तनाव, प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए सामान्य दिन रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान द…और पढ़ेंX
17 मई शनिवार मिथुन राशिफल
ओम प्रयास/हरिद्वार. आज 17 मई शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. आज परिवार के किसी सदस्य या परिवार के साथ बाहर यात्रा के योग बने हैं. कार्यक्षेत्र में आर्थिक नुकसान हो सकता है, तो वहीं दांपत्य जीवन में तनाव, विवाद होने के प्रबल योग बने हुए हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. नौकरी की तलाश में लगे जातकों को आज कोई शुभ सूचना नहीं मिलेगी. अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है. आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ने के योग बने हुए हैं.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन तनाव, विवाद लेकर आया है. किसी भी बात को लेकर आपके अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन खास रहेगा. आज आप अपने पार्टनर को दिल की बात या प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की बात बोल सकते हैं. आज का दिन प्रेम संबंध वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. जो छात्र अपनी पढ़ाई में जुटे हुए हैं, उन्हें आज कोई भी व्यवधान नहीं होंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को आज कुछ खास उपलब्धि मिल सकती हैं. आज शाम का समय छात्रों की पढ़ाई करने के लिए शुभ रहेगा. शाम 6:00 बजे से 9:00 तक आप जो भी पढ़ाई करेंगे, वह आपको भविष्य में लाभ देगी. जो जातक नौकरी की तलाश में लगे हैं उन्हें आज कोई शुभ सूचना नहीं मिलेगी. यदि आज आप नौकरी के लिए कोशिश करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको नौकरी मिल जाएगी.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक हानि होने के योग बने हुए हैं. यदि आज आप कोई डील या मीटिंग करते हैं तो पेमेंट करने को लेकर आपको सतर्कता बरतनी होगी. परिवार के साथ आज आपका बाहर का घूमने का प्लान बनेगा, लेकिन घूमने जाने पर भी पैसे खो जाने या अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होने पर आर्थिक हानि हो सकती है. नौकरी करने वाले जातकों को अपने सीनियर या बॉस से किसी कार्य के न होने पर सुनने को मिल सकता है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Location :Hardwar,Hardwar,Uttarakhand homeastroमिथुन राशि वाले आज रहें सावधान, आर्थिक हानि के साथ सेहत बिगड़ने का बन रहा योगDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link