Last Updated:May 22, 2025, 11:04 ISTGulgul bhajiya recipe: छत्तीसगढ़ में गुलगुल भजिया बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है, आमतौर पर छोटे-बड़े किसी भी खास अवसर पर या कुछ मीठा खाने का मन कर तो फटाफट गुलगुल भजिया बना कर घर में खा सकते है, जानिए गुलगुल भजि…और पढ़ें गुलगुल भजिया बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी समान एकत्र कर लें, जिसमें गेहूं आटा, गुड़ या शक्कर, सौंफ, खाने का सोडा, तेल. ये सभी सामान की जरूरत होती हैं, जिसके बाद सबसे पहले गुड़ या शक्कर, जिससे भी आप बनाना चाहते है, उससे आप बना सकते है, गुड़ को तोड़कर पानी में घोल लें. उसके बाद एक-एक बर्तन में गेहूं आटा लें और उसमें सौंफ और इलायची पाउडर डाल लें और मिला लें. सौंफ डालने से गुलगुला भजिया की स्वाद दोगुना हो जाती है, अब इसमें गुड़ का मीठा पानी डालकर अच्छे से मिलाते जाए, अब इसमें खाने का सोडा डाल लें और एक बार और अच्छे से मिला (घोल) लें. ध्यान रहे यह गोल न ज्यादा गढ़ा हो और न हो ज्यादा पतला. अब गैस ऑन करें और हल्की आंच में कड़ाही में तेल गरम करें. और हाथों से इस मीठे आटे के घोल को गोल गोल डालते जाए, जिसके बाद इसे 3 से 4 मिनट तक इस गुलगुल भजिया को लाल होने तक सिकने दें और बाद झारे (छन्नी) की सहायता से गुलगुल भजिया को तेल से निकाल लें. जब तेल से तलकर गुलगुल भजिया बाहर आता है, तो ये गुड़ के कारण गुलाब जामुन की तरह एकदम लाल दिखता है, अब आपका गुलगुल भजिया बनकर तैयार हो गया है. इसे आप अपने परिवार दोस्तो के साथ बड़े की मजे लेकर खा सकते हैं. इस गुलगुल भजिया की खास बात यह है कि यह गरम में खाने में जितना अच्छा और स्वादिष्ट लगता है, उससे ज्यादा ठंडा में खाने में मजा आ जाता है. इसी कारण बहुत से लोग इसे ठंडे होने का बाद खाते है.homelifestyleमीठा खाने की है क्रेविंग, तो घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ की ये खास टेस्टी मिठाई
Source link