Last Updated:May 15, 2025, 06:34 ISTAries horoscope: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. करियर में सफलता, प्रेम संबंधों में मधुरता और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं. पंडित कल्कि राम के अनुसार, हर क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे.आज का राशिफलहाइलाइट्समेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगाकरियर में सफलता और पदोन्नति के योग हैंप्रेम संबंधों में मधुरता और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेतअयोध्या: जब कोई ग्रह अपनी एक तय अवधि के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. यही कारण है कि दैनिक राशिफल हमारे जीवन पर असर डालता है. आज हम बात कर रहे हैं मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है. दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी और हर क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं.
करियर में मिलेगी सफलताजो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जो पहले से काम कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति या तारीफ मिल सकती है. अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी सफलता के संकेत हैं.
लव लाइफ और दांपत्य जीवन रहेगा खुशहालप्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके रिश्तों में भी मजबूती आएगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है. जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही थी, उनकी परेशानियां अब दूर हो सकती हैं. विवाह के योग भी बनते नजर आ रहे हैं.
आर्थिक स्थिति में सुधारपैसों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत हैं. निवेश के लिए समय अनुकूल है और पैसों के नए रास्ते खुल सकते हैं. माता लक्ष्मी की कृपा से धन से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं. कुल मिलाकर मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशखबरी और तरक्की से भरा हो सकता है. करियर, प्यार और पैसे – तीनों ही मामलों में आज का दिन आपका साथ देगा.
Manish Kumarमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ेंमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब… और पढ़ेंLocation :Ayodhya,Faizabad,Uttar PradeshhomeastroMesh Rashi: आज मेष राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हर काम में मिलेगा फायदाDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link