‘मैं तो कभी न जाता…’ आईपीएल में वापस लौट रहे खिलाड़ियों पर बोला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर



Last Updated:May 16, 2025, 11:39 ISTतेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों का आईपीएल के शेष मैचों में वापस आना समझदारी नहीं है. उन्होंने आईपीएल और पीएसएल को बंद करने को भी कहा है.आईपीएल में वापस लौट रहे खिलाड़ियों पर बोले मिचेल जॉन्सन.हाइलाइट्समिचेल जॉन्सन ने कहा मैं इंडिया नहीं जातासुरक्षा मेरे लिए ज्यादा जरूरी है: जॉन्सनआईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू हो रहा है.नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों का आईपीएल के शेष मैचों में वापस आना समझदारी नहीं है और उन्होंने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध से जो परिस्थितियां बनी है उससे उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. जॉन्सन ने यह भी कहा है कि आईपीएल और पीएसएल को बंद कर देना चाहिए.

मिचेल जॉनसन ने वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के लिए अपने कॉलम में लिखा, “हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार दिया है, लेकिन उन वह ऑप्शन उनपर भारी पड़ सकता है. लेकिन इस खेल में बहुत पैसा है और इसी का ध्यान रखा गया है. अगर मुझे यह फैसला करना पड़े कि भारत वापस लौटकर टूर्नामेंट खत्म करूं या नहीं. मेरे लिए जीवन और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है. वेतन नहीं.”

बीच मैदान में भड़के रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना पर उतारा था गुस्सा, विराट कोहली भी बीच में कूदे

जॉनसन ने कहा, “यह एक व्यक्तिगत फैसला है. किसी को भी वापस जाने के लिए मजबूर या दबाव महसूस नहीं करना चाहिए, भले ही आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग रोक दिया गया है. दोनों टूर्नामेंटों को अभी समाप्त कर देना चाहिए या स्थानांतरित करने पर विचार करना चाहिए. आईपीएल फाइनल अब 3 जून तक स्थगित कर दिया गया है, जो लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले है.”

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर तनाव के कारण दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग को 9 मई को निलंबित कर दिया गया था. निलंबन के एक दिन बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई जिससे शनिवार से आईपीएल के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया था.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricket’मैं तो कभी न जाता…’ आईपीएल में वापस लौट रहे खिलाड़ियों पर बोला ऑस्ट्रेलियाई



Source link

Leave a Comment