Last Updated:May 01, 2025, 23:11 ISTनाहिद अख्तर और गुलरेज खान ने बताया कि उन्होंने 2021 से पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसके बाद दुबई चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ.X
खिलाड़ीराजनांदगांव शहर के नाहिद अख्तर और गुलरेज खान ने दुबई में 22 से 28 अप्रैल तक आयोजित पावरलिफ्टिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणी में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की. इस चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिन्हें मात देते हुए दोनों खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
राजनांदगांव के रेलवे स्टेशन पर दुबई से लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने उनकी जीत पर बधाइयां दीं. नाहिद अख्तर और गुलरेज खान ने बताया कि उन्होंने 2021 से पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसके बाद दुबई चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ. 26 तारीख को हुए टूर्नामेंट में नाहिद अख्तर ने अपनी श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता, उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हराया.
दोनों खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया. राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक और परिजन उनके स्वागत के लिए मौजूद थे और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhराजनांदगांव के दो खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Source link