Last Updated:May 19, 2025, 22:34 ISTराजनांदगांव के ग्राम कोहकट्टा में सड़क की कमी से ग्रामीण परेशान हैं. बारिश में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते. एसडीएम ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया है.X
खराब सड़क से लोग परेशान.हाइलाइट्सकोहकट्टा में सड़क खराब होने से ग्रामीण परेशान.बारिश में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते.एसडीएम ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया.राजनांदगांव: जिले के वनांचल क्षेत्र में एक गांव अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है. डोंगरगढ़ ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र के ग्राम घोटिया से ग्राम कोहकट्टा की सड़क लगभग 3 से 4 किलोमीटर लंबी है. यह सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि बारिश के दिनों में ग्राम कोहकट्टा के बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते. अन्य मौसमों में तो ग्रामीण जैसे-तैसे सड़क का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है.
कोहकट्टा के ग्रामीणों का संपर्क बरसात के दिनों में जिला मुख्यालय समेत मुख्य बड़े गांवों और शहरों से टूट जाता है. ग्रामीणों को अपने जीवन यापन में सड़क नहीं होने के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्राम कोहकट्टा के बच्चों का भविष्य सिर्फ सड़क नहीं होने के कारण अंधकार में दिखाई दे रहा है. साथ ही ग्रामीणों को अपने साधारण जीवन जीने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है. ग्रामीण हताश नजर आ रहे हैं.
ग्रामीण सुरेश ठाकुर ने बताया कि सड़क नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है. कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है. गांव के सरपंच संजय उइके ने कहा कि यह घोटिया का आश्रित ग्राम है. सड़क को लेकर कई बार आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है. पंचायत के पास इतना फंड नहीं है कि इस सड़क का निर्माण किया जा सके. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इसको लेकर कई बार बात रखी गई है.
डोंगरगढ़ एसडीएम मनोज मरकाम ने कहा कि सड़क का जल्द ही निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए जाने का प्रस्ताव दे दिया गया है. जल्दी ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क के अभाव में जीने को मजबूर ये ग्रामीण अब तक शासन-प्रशासन के पास अनगिनत बार सड़क निर्माण को लेकर गुहार लगा चुके हैं.
Dallu SlathiaSeasoned journalist Dallu Slathia brings over 5 years of expertise in digital media, leading coverage across 4 states for Local18- MP, Jharkhand, Himachal Pradesh and Haryana. Her experience in digital journali…और पढ़ेंSeasoned journalist Dallu Slathia brings over 5 years of expertise in digital media, leading coverage across 4 states for Local18- MP, Jharkhand, Himachal Pradesh and Haryana. Her experience in digital journali… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhकब बनेगी पक्की सड़क? आजादी के 78 साल बाद भी कोहकट्टा बेसड़क
Source link