राजनांदगांव में तेंदूपत्ता का कारोबार बना नक्सलियों का खजाना, अलर्ट पर पुलिस



Last Updated:May 09, 2025, 13:50 ISTराजनांदगांव में तेंदूपत्ता तोड़ाई सीजन शुरू होते ही पुलिस अलर्ट मोड पर है. नक्सली ठेकेदारों से जबरन वसूली कर संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करते हैं. पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है और ठेकेदारों को सतर्क रहने के नि…और पढ़ेंX

तेंदूपत्ता तोड़ाईहाइलाइट्सराजनांदगांव में तेंदूपत्ता तोड़ाई सीजन शुरू हुआ.नक्सली ठेकेदारों से जबरन वसूली कर रहे हैं.पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है.राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में तेंदूपत्ता की तोड़ाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है. इसी समय को नक्सली अपने आर्थिक हितों के लिए इस्तेमाल करते हैं. तेंदूपत्ता ठेकेदारों और मजदूरों से जबरन लेवी वसूल कर नक्सली न केवल संगठन को आर्थिक रूप से मज़बूत करते हैं, बल्कि हथियार और अन्य संसाधनों की खरीद-फरोख्त भी इसी धन से करते हैं.

राजनांदगांव पुलिस अलर्ट मोड मेंराजनांदगांव जिले में तेंदूपत्ता की तोड़ाई शुरू होने के साथ ही पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. इन नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी गई है. पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि नक्सलियों द्वारा किसी प्रकार का दबाव बनाया जाता है या वसूली की कोशिश होती है, तो वे तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें.

राजनांदगांव का तेंदूपत्ता देशभर में प्रसिद्धराजनांदगांव जिले का तेंदूपत्ता देश में अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है. यही कारण है कि इसकी मांग भी पूरे देश में बनी रहती है. इसी कारण यह इलाका नक्सलियों के लिए एक बड़ा आर्थिक केंद्र बन जाता है, जहां से वे मोटी रकम वसूलते हैं.

पुलिस-वन विभाग का संयुक्त प्रयासपुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि वन विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से निगरानी की जा रही है. तेंदूपत्ता ठेकेदारों और खरीदारों के साथ लगातार संपर्क में रहकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं. जल्द ही इस मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली को रोका जा सके.

सीमावर्ती और वनांचल क्षेत्रों में तेज हुई सर्चिंगनक्सली दबाव को रोकने के लिए पुलिस ने सीमावर्ती और वनांचल इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी है. खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि नक्सलियों की किसी भी गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhराजनांदगांव में तेंदूपत्ता का कारोबार बना नक्सलियों का खजाना, अलर्ट पर पुलिस



Source link

Leave a Comment