Last Updated:May 13, 2025, 11:29 ISTRaipur Market: रायपुर में डिज्नीलैंड मेला आकर्षण का केंद्र बना है, जहां दिल्ली के वेस्टर्न कपड़े सस्ते दामों में मिल रहे हैं. 15-35 साल की लड़कियों के लिए 200 रुपए में ट्रेंडी ड्रेस उपलब्ध हैं.X
दिल्ली की फेमस वेस्टर्न कपड़ेहाइलाइट्सदिल्ली के वेस्टर्न कपड़े रायपुर में उपलब्ध.स्टाइलिश समर कलेक्शन मात्र 200 रुपए में.खूबसूरत स्कार्फ केवल 100 रुपए में.रायपुर. राजधानी रायपुर में इन दिनों डिज्नीलैंड मेला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां मनोरंजन, खान-पान और खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इस मेले में जहां बच्चों के लिए झूले और स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं. वहीं, युवतियों और महिलाओं के लिए फैशन का खास खजाना भी सजा हुआ है. दिल्ली के फेमस वेस्टर्न कपड़े अब रायपुर की गलियों तक पहुंच चुके हैं, और वो भी बेहद किफायती दामों में.
डिज्नीलैंड मेले में एक खास स्टॉल चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां दिल्ली से लाए गए वेस्टर्न आउटफिट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है. इस स्टॉल के कर्मचारी जयमनी बंकिरा ने बताया कि यह कपड़े खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं के लिए लाए गए हैं, जिनकी उम्र 15 से 35 साल के बीच है. खास बात यह है कि ये ट्रेंडी और स्टाइलिश वेस्टर्न ड्रेस मात्र 200 रुपए में मिल रही हैं. यही नहीं, खूबसूरत स्कार्फ भी केवल 100 रुपए में खरीदे जा सकते हैं.
वैरायटी एकदम दमदारशॉप की कर्मचारी जयमनी ने बताया कि ये सभी कपड़े दिल्ली के मशहूर फैशन मार्केट से लाए गए हैं, जहां से वे हर सीजन के लेटेस्ट कलेक्शन को सेलेक्ट कर रायपुर लेकर आए हैं. इस बार समर कलेक्शन पर खास ध्यान दिया गया है, जिससे लड़कियों को गर्मी के मौसम में भी स्टाइलिश और कंफर्टेबल पहनावा मिल सके. कपड़ों की फैब्रिक क्वालिटी बेहतरीन है, जो न केवल आरामदायक है, बल्कि लंबे समय तक चलने वाली भी है. वैरायटी की बात करें तो इस स्टॉल पर दिल्ली वाले वेस्टर्न कपड़ों की आकर्षक आउटफिट्स मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें- फेरों के बीच अचानक बजी फोन की घंटी, बात करते ही दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, मंडप में मच गया हड़कंप
सस्ते में ब्रांडेड कपड़ेस्टॉल पर आने वाली युवतियां भी इसकी रेंज और क्वालिटी से काफी प्रभावित हो रहीं हैं. आमतौर पर जो कपड़े मॉल्स में महंगे मिलते हैं, यहां वैसी ही क्वालिटी के कपड़े सस्ते दामों पर मिल रहे हैं. इसके अलावा, इस स्टॉल की एक और खासियत यह है कि जो लोग मेले नहीं आ पा रहे हैं, वे भी इन कपड़ों को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए ग्राहक व्हाट्सएप नंबर 7039332586 पर संपर्क कर सकते हैं और पसंदीदा कपड़ों की जानकारी हासिल कर सकते हैं. डिज्नीलैंड मेले का यह स्टॉल न केवल शॉपिंग का एक बेहतरीन अवसर है, बल्कि रायपुर की लड़कियों को दिल्ली की फैशन झलक भी दे रहा है. अगर आप भी स्टाइलिश और अफोर्डेबल वेस्टर्न कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो मेले के इस दुकान का विजिट कर सकते हैं.
Mohd Majidwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ेंwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhसस्ते में ब्रांड, रायपुर में वेस्टर्न कपड़ों की धूम, खरीदने के लिए उमड़ी भीड़
Source link