रायपुर हादसा इनसाइड स्टोरी: टोल से बचने ड्राइवर ने बदला रास्ता, एक गलती, हुई ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, गई 13 की जान



Last Updated:May 13, 2025, 17:16 ISTRaipur Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत. पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने इस घटना पर शोक जताया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर…और पढ़ेंCG News: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसाट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्करएक साथ गई 13 लोगों की जानरायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए. ट्रक में सवार सभी लोग छठी के कार्यक्रम में शामिल वापस लौट रहे थे. ट्रक खरोरा के बाना गांव से लौट रहा था. बंगोली इलाके में रायपुर की तरह से रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी. मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. इसमें एक ही परिवार की 3 महिलाएं का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.

पीएमओ ने पीएम नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. लिखा,  ‘रायपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों और महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’

जानें कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेलर झारखंड पासिंग की है. टोल नाके से बचने के चक्कर में ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ लिया था. इसी चक्कर में ये हादसा हो गया. ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद गाड़ी एक दूसरे गाड़ी से भी टकरा गई.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में छोड़ आया बीवी, पति ने दिल्ली में की दूसरी सगाई, अब कराची से पत्नी बोली- बचा लो मेरी शादी

छत्तीसगढ़ की सड़के है जानलेवा

साढ़े चार महीने में 513 सड़क हादसा

189 लोगों की सड़क हादसे में गई जान

खरोरा रोड में बीती रात 13 लोगों की गई जान

6 मार्च को कार ट्रक से टकराई थी, 5 की मौत

13 मार्च को दो सड़क हादसे में 9 लोगों की गई थी जान

महासमुंद में ट्रक कार में हुई थी, टक्कर 6 की हुई थी मौत

बेमेतरा में 3 की गई थी जान

3 मई को सीतापुर में सड़क हादसे में 3 की हुई थी मौत

11 मई को दो सड़क हादसे में 3 की हुई थी मौत

Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhरायपुर हादसा इनसाइड स्टोरी: टोल से बचने ड्राइवर ने बदला रास्ता, एक गलती और फिर



Source link

Leave a Comment