राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी को अंतिम IPL मैच में क्या सलाह दी थी? – Vaibhav Suryavanshi who script history touche MS Dhoni feet emerge as super striker know what Rahul Dravid gave secret advice at last match



Last Updated:May 23, 2025, 18:09 ISTVaibhav Suryavanshi Age : अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वैभव पूरे देश में सनसनी मचाने वाले बिहार के 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड में अपने बल्ले जा जौहर दिखाएंगे. IPL 2025 में वैभव ने 7 मैचों …और पढ़ेंबिहार के 14 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है.हाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 7 मैचों में 252 रन बनाए.राहुल द्रविड़ ने वैभव को और सतर्क रहने की सलाह दी.वैभव ने 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक लगाया.नई दिल्ली. बिहार के 14 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब इंग्लैंड में गरजेगा. टीम इंडिया की अंडर-19 टीम में उन्हें शामिल किया गया है. टीम की कमान आयुष म्हात्रे संभालेंगे. IPL 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था. अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सबका ध्यान खींचा था. अपने तीसरे ही मैच में महज 38 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. वैभव ने 7 मैचों में 36 की औसत कुल 252 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206 के आसपास रहा. इस तरह वैभव सुपर स्ट्राइकर बनकर उभरे हैं.

वैभव का आईपीएल में सफर सिर्फ 122 गेंदों का रहा लेकिन उन्होंने 522 रन जड़ दिए. उभरते सितारे वैभव के टैलेंट को राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ ने और निखारा. दिल्ली में चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान राहुल द्रविड़ ने वैभव से कहा था, ‘तुमने बल्लेबाजी तो बहुत अच्छी की है लेकिन अब तुम्हें और ज्यादा सतर्क रहना होगा. और बेहतर करना होगा. तुम्हारे खिलाफ गेंदबाज और ज्यादा तैयारी करके आएंगे.’

न्यू सेंसेशन बनकर उभरे वैभव

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वैभव पूरे देश में हलचल मचा दी है. छोटे कद के वैभव ने 216 रन तो चौकों-छक्कों से बनाए हैं. सिर्फ 36 रन दौड़कर लिए. इस दौरान उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा. करीम और ईशांत शर्मा पर तो हर बनकर ही टूटे. करीम की गेंदों पर 3 चौके, 3 छक्के जबकि ईशांत के खिलाफ 2 चौके और 3 छक्के लगाए. 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

पहले ही आईपीएल सीजन में रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले हैं. हाल ही में जब वह अपने होमटाउन ताजपुर पहुंचे तो ‘वैभव-वैभव’ के नारे गूंजे. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के लिए वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में इतिहास रच दिया है. गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया.

कोच बोले – 2 साल में टीम इंडिया में खेलेगा वैभव

बिहार अंडर-19 में वैभव के कोच रहे अशोक कुमार का कहना है कि वैभव दो साल के अंदर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे. कुमार ने कहा, ‘अपने दम पर टीम को जीत दिलाने का जुनून वैभव के पास बचपन से रहा है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक के दौरान भी हमें यह देखने को मिला. राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर सर के मार्गदर्शन में उसकी बैटिंग स्किल और सुधरी है. अब उसने परिस्थितियों को अच्छी तरह से भांपना शुरू कर दिय है. ये सब चीजें उसके भविष्य को और उज्जवल बनाएंगी. मेरा अनुमान है कि अगर वैभव अपनी फिटनेस और फील्डिंग में और सुधार कर लेता है तो अगले दो साल के भीतर वह टीम इंडिया का हिस्सा बन जाएगा. उसे सीनियर टी-20 में जगह मिल सकती है.’
Chaturesh TiwariAn accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ेंAn accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketसुपर स्ट्राइकर बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी, चलते-चलते राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?



Source link

Leave a Comment