Last Updated:May 22, 2025, 23:44 ISTGT vs LSG: 236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 202 रन ही बना सकी. शुभमन गिल सिर्फ 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, साई सुदर्शन ने 21 रन बनाए. शाहरुख खान ने अच्छी बल्लेबाजी की.लखनऊ ने गुजरात को हराया.हाइलाइट्सगुजरात टाइटंस 202 रन पर ऑल आउट हो गई.लखनऊ सुपरजायंट्स ने 235 रन बनाए.शाहरुख खान की 57 रन की पारी बेकार गई.नई दिल्ली. लखनऊ सुपरजायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के पहले आईपीएल शतक और निकोलस पूरन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. चेज करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 202 रन ही बना सकी और यह मैच हार गई. प्लेऑफ में आकर उनका हारना आगे के मैचोंं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे सुपर जायंट्स को मार्करम और मार्श की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. मार्श ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 64 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से 117 रन बनाए और पूरन (नाबाद 56 रन, 27 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी करके टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.
मार्श ने इससे पहले एडेन मार्करम (36) के साथ पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. मार्करम ने 24 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे. मार्श और पूरन ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. पूरन ने किशोर की पहली ही गेंद को लॉन्ग ऑफ पर छक्के के लिए भेजकर खाता खोला. पूरन ने इससे पहले प्रसिद्ध की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. टाइटंस की ओर से किशोर और अरशद ने क्रमश: 34 और 36 रन देकर एक-एक विकेट चटकाया.
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम रन पर ही ऑल आउट हो गई. शुभमन गिल सिर्फ 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, साई सुदर्शन ने 21 रन बनाए. शाहरुख खान ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 29 गेंदों में 57 रन ठोके. लेकिन ये गुजरात की जीत के लिए काफी नहीं था. लखनऊ के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए विलियम ओ रुर्के ने 4 विकेट अपने नाम किए.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,DelhihomecricketGT vs LSG: प्लेऑफ में पहुंचकर बिगड़ी गुजरात की लय, लखनऊ के हाथों मिली हार
Source link