लेने गए थे झोला भर सब्जी, साथ ले आए भारत का सबसे खरतनाक सांप…घर के बाहर भागे लोग!



Last Updated:May 19, 2025, 15:18 ISTSnake News Korba: कोरबा जिले में एक शख्स जब सब्जी लेकर घर लौटा, तो झोले में बैठा था जानलेवा करैत सांप. जानिए कैसे एक बड़ी दुर्घटना टली और परिवार बाल-बाल बच गया.
X

Image हाइलाइट्सकोरबा में सब्जी के झोले में मिला खतरनाक करैत सांप.मोहन साहू ने बिना घबराए रेस्क्यू टीम को बुलाया.सर्प विशेषज्ञों ने बाजारों को सतर्क रहने की चेतावनी दी.छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दादर खुर्द गांव में शनिवार की रात जो हुआ, वो किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था. मोहन साहू रोज़ की तरह मुड़पार बाजार से सब्जी लेने निकले थे. शायद उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा कि वो अपने साथ जो लेकर लौट रहे हैं, वह सब्जी नहीं, मौत का सौदागर है.

झोले से फुफकारा डर, कांप उठे परिजनघर लौटकर जैसे ही मोहन ने सब्जियों का झोला खोलना शुरू किया, उनका चेहरा सफेद पड़ गया. झोले में सब्जियों के बीच बैठा था एक जहरीला कॉमन करैत, भारत के सबसे खतरनाक सापों में से एक. सांप को देखकर मोहन के पैरों तले ज़मीन खिसक गई. पूरे घर में खलबली मच गई और एक सिहरन सी दौड़ गई.

एक सेकंड की सूझबूझ ने बचा ली जानेंमोहन ने घबराए बिना तुरंत RCRAS रेस्क्यू टीम को कॉल किया. गप्पू केवट और उमेश यादव जैसे सर्पमित्र बिना देर किए पहुंचे और विशेष उपकरणों की मदद से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला. अगर थोड़ी भी देर हो जाती या किसी ने झोले में हाथ डाल दिया होता, तो परिणाम बेहद भयानक हो सकता था.

कॉमन करैत…दिखने में शांत, लेकिन ज़हर से लबालबरेस्क्यू टीम ने बताया कि करैत रात में सबसे ज्यादा सक्रिय होता है और यह बिना किसी उकसावे के हमला कर सकता है. इसके ज़हर से नींद में भी मौत हो सकती है. यही वजह है कि यह भारत में सर्पदंश से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है.

बाजारों को चेतावनी, लापरवाही न करेंइस घटना के बाद सर्प विशेषज्ञों ने दुकानदारों और ठेला चालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने सामान की नियमित जांच करें. खुले थैलों और बक्सों में सांप आसानी से घुस सकते हैं, खासकर गर्मियों के मौसम में जब ये ठंडी और अंधेरी जगह ढूंढते हैं.

सावधानी ही बचाव हैयह घटना केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की आंखें खोलने वाली है. जरा सी लापरवाही और एक आम सी चीज़ सब्जी का झोला कब जानलेवा बन जाए, कहा नहीं जा सकता. ऐसे में सतर्कता ही हमारी सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Korba,Chhattisgarhhomechhattisgarhलेने गए थे झोला भर सब्जी, साथ ले आए सबसे खरतनाक सांप…घर के बाहर भागे लोग!



Source link

Leave a Comment