Last Updated:May 13, 2025, 23:54 ISTscorpio horoscope today: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देते हैं और जान…और पढ़ेंX
Darbhanga दरभंगा: आज 14 मई 2025 को कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए और उनके बारे में ज्योतिषीय गणना क्या कहती है. क्या आज का दिन रहेगा शुभकारक या फिर अशुभ कारक. है कोई ग्रह का दोष या फिर कुंडली में है खोट, क्या है उसके उपाय. इन सब बारे में आपको विस्तृत जानकारी देंगे. इसके लिए हमने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष , डॉक्टर कुणाल कुमार झा से बात की. वह बतातें हैं कि 14 मई 2025 दिन बुधवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए सभी प्रकार से सुख कारक योग बना रहा है परंतु निचसष्ठ चंद्रमा होने की वजह से और साथ में लग्नस्थ चंद्रमा होने के कारण पेट से संबंधित पीड़ा मनस्ताप, मस्तिष्क में उथल-पुथल, जला घात और जानवरों का हमला जैसे पीड़ा कारक योग बन रहा है.
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन संतान पक्ष में ह्रास कारक योग बना रहा है. पंचमस्त राहु होने के कारण पुत्र पक्ष से और धनआदि पक्ष में शोकाकुल होने का योग बन रहा है. कुल मिलाकर के आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रोग उत्पत्ति कारक योग बन रहा है परंतु खसष्ट सूर्य होने के कारण विजय प्रताप कारक योग बन रहा है. अतः बुधवार होने के कारण आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना शुभ कारक होगा.
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज हरे रंग का वस्त्र धारण करना शुभ होगा. इसके साथ ही आज के दिन गणेश भगवान को दूर्वा अर्पण करना और चिड़चिड़ी के जड़ को हरे कपड़े में बांधकर पुरुष दाहिने बांह पर धारण करें और महिलाएं बांए बांह पर धारण करें. इससे चिड़चिड़ेपन में कमी आएगी और जिद्दीपन भी कम होगा. वाल्मीकि कृत सुंदर कांड का पाठ करना और दुर्गा सरस्वती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठ कर होगा. इससे की विजय प्रताप कारक योग बनेगा.
Location :Darbhanga,Biharhomeastroवृश्चिक राशि वाले आज बांधें चिचड़ी की जड़, पुरुष और महिला दोनों की होगी विजय
Source link