Last Updated:May 24, 2025, 00:05 ISTscorpio horoscope today: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देते हैं और जान…और पढ़ेंX
Darbhanga दरभंगा: आज 24 मई 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, उनके लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा या फिर होगा कुछ अशुभ. इस बारे में ज्योतिषीय गणना क्या कहती है. ये सब जानकारी हम आपको ज्योतिष के जानकार डॉक्टर कुणाल कुमार झा के जरिए देंगे. डॉक्टर कुणाल कुमार कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष हैं. उनसे यह भी जानेंगे कि क्या वृश्चिक राशि वालों के ग्रह में कोई दोष है या फिर कुंडली में कोई खोट है. अगर ऐसा कुछ है भी तो उसका उपाय क्या है. ये सब हम आपको आगे बताने जा रहे हैं.
आज 24 मई 2025 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक अशुभ दिन हो सकता है. डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार, आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कई अशुभ योग बन रहे हैं. शत्रुओं के कारण भयाक्रांत रहेंगे. डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को शत्रुओं के कारण भयाक्रांत रहना पड़ सकता है. साथ ही आज के दिन पीड़ा कारक और विग्रह कारक योग भी बन रहा है, जो जातकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है.
क्लेश कारक योग और शोकाकुलआज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए क्लेश कारक योग भी बन रहा है, जो जातकों के जीवन में क्लेश और परेशानी का कारण बन सकता है. साथ ही आज के दिन जातक शोकाकुल भी रह सकते हैं.
भ्रमणशील कारक योगडॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज के दिन भ्रमणशील कारक योग भी बन रहा है, जिसका मतलब है कि जातकों को कहीं यात्रा पर निकलने की संभावना बन सकती है .
अशुभत्व जन्य दोषआज के दिन 11:00 बजे के बाद वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर अशुभत्व जन्य दोष प्रारंभ होगा . इस दोष के कारण जातकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है .
उपायडॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि अशुभत्व जन्य दोष के समन के लिए आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ उपाय करने चाहिए . जैसे में काले वस्त्र का धारण करना , वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करना , हनुमान जी की आराधना करना , हनुमान जी के ऊपर चमेली तेल में और घी में सिंदूर घोल करके उनके ऊपर लेप लगाना , शनिवार होने के कारण पीपल वृक्ष के जड़ में काला तिल, जल और गुड़ मिश्रण करके अर्पण करना. इन उपायों को करने से वृश्चिक राशि के जातकों को अशुभत्व जन्य दोष के प्रभाव से बचने में मदद मिल सकती है.
Location :Darbhanga,Biharhomeastroवृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन है अशुभ, करें ये उपाय
Source link