वृश्चिक वालों के लिए मनोरंजन वाला है आज का दिन, दुश्मन भी लगा सकता है घात, करें ये उपाय



Last Updated:May 23, 2025, 00:01 ISTscorpio horoscope today: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देते हैं और जान…और पढ़ेंX

Darbhanga दरभंगा: आज 23 मई 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, उनके लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा या फिर होगा कुछ अशुभ. इस बारे में ज्योतिषीय गणना क्या कहती है. ये सब जानकारी हम आपको ज्योतिष के जानकार डॉक्टर कुणाल कुमार झा के जरिए देंगे. डॉक्टर कुणाल कुमार कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष हैं. उनसे यह भी जानेंगे कि क्या वृश्चिक राशि वालों के ग्रह में कोई दोष है या फिर कुंडली में कोई खोट है. अगर ऐसा कुछ है भी तो उसका उपाय क्या है. ये सब हम आपको आगे बताने जा रहे हैं.

आज 23 मई 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए एक मनोरंजन से भरा दिन होने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है. डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज का जो समय है, वह भ्रमण कारक योग बन रहा है.

सुगंधित वस्तुओं का आनंदडॉक्टर झा बताते हैं कि इस दौरान वृश्चिक राशि के जातक को सुगंधित पुष्प, सुगंधित वस्तु और गीत वाद का श्रवण करने का योग बन रहा है. यह एक अच्छा संकेत है और जातकों को इसका आनंद लेना चाहिए. वे अपने पसंदीदा संगीत को सुन सकते हैं, सुगंधित फूलों का आनंद ले सकते हैं और सुगंधित वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं.

कार्यों की सिद्धिडॉक्टर झा बताते हैं कि आज के दिन सभी प्रकार के कार्यों का सिद्धि कारक योग बन रहा है. यह एक अच्छा संकेत है और जातकों को अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है. वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

अंतरघात करने वाले शत्रुओं से सावधान रहेंडॉक्टर झा यह भी कहते हैं कि आज के दिन विग्रह यानी बाद विवाद किसी के साथ हो सकती है और क्लेश कारक योग और शोकाकुल रहने जैसी स्थिति भी हो सकती है. साथ ही अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि होगी. इसलिए जातकों को सावधान रहना होगा और अपने शत्रुओं से बचने के लिए उपाय करने होंगे.

उपायडॉक्टर झा बताते हैं कि आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्रवार होने के कारण विभिन्न रंगों से युक्त वस्त्र का धारण करना और चमेली के तेल का दान करना और चमेली के पौधे को लगाना श्रेष्ठ कर होगा. इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ या नहीं तो दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ अवश्य करें और वाल्मिकीकृत सुंदर कांड का पाठ करना श्रेष्ठ कर होगा.
Location :Darbhanga,Darbhanga,Biharhomeastroवृश्चिक वालों के लिए मनोरंजन वाला है आज का दिन, दुश्मन भी लगा सकता है घात



Source link

Leave a Comment