वृषभ राशि: नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में खुशखबरी गुरुवार को.



Last Updated:May 15, 2025, 06:12 ISTVrishabh Rashifal:काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा.X

वृषभ राशि दैनिक राशिफलहाइलाइट्सआज वृषभ राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है.वृषभ राशि वालों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं.पीला वस्त्र पहनकर जाने से ऊर्जा बनी रहेगी.वाराणसी: ग्रह-नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 15 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है.आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं.आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा.आज आपको नई नौकरी मिल सकती है. इसके अलावा आपका कोई पुराना रुका हुआ सरकारी काम भी पूरा हो सकता है.

बिजनेस में फंस सकता है पैसावृषभ राशि के जातक जो बिजनेस करते है.आज उन्हें आर्थिक लेन देन में बहुत सतर्कता बरतनी होगी. आज आपका पैसा कहीं लंबे समय के लिए फंस भी सकता है. जो लोग नौकरी करते है आज उन्हें खुशखबरी मिल सकती है.आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे है और आपको नए नौकरी के लिए ऑफर लेटर भी मिल सकता है. आज आप किसी सरकारी स्कीम में पैसा लगाते है तो उससे आपको अच्छा फायदा होगा.लव लाइफ में रिश्ते होंगें मधुरवृषभ राशि वालों के लव लाइफ में आपके पार्टनर से आपका रिश्ता मजबूत होगा. आज आप अपने पार्टनर को समय जरूर दें और उसे कहीं डेटिंग पर ले जाए.इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ भी पाएंगे. वहीं जो लोग शादीशुदा है आज उनका दाम्पत्य जीवन भी सुखमय होगा.

पीला वस्त्र पहनकर जाए ऑफिसआज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 6 है. आज के दिन के आप ऑफिस में यदि पीला वस्त्र पहनकर जाते है तो आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे. इसके साथ ही आपके कुंडली में गुरु ग्रह की स्तिथि भी मजबूत होगी.
Manish Kumarमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ेंमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब… और पढ़ेंLocation :Varanasi,Uttar Pradeshhomeastroवृषभ राशि वालों की किस्मत आज देगी दस्तक, सरकारी नौकरी की मिल सकती है सौगातDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment