वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, नौकरी में प्रमोशन के योग, करें ये उपाय, मिलेगा लाभ



Last Updated:May 22, 2025, 08:07 ISTVrishabh Rashifal: 22 मई को वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहेगा. बिजनेस में बड़े फायदे, प्रमोशन के योग और लव लाइफ शानदार होगी. म्युचुअल फंड में निवेश करें और उधार धन देने से बचें.X

वृषभ राशिफलहाइलाइट्सआज वृषभ राशि वालों को प्रमोशन के योग हैं.बिजनेस में आज बड़े फायदे होने के आसार हैं.लव लाइफ शानदार रहेगी, पार्टनर के साथ समय बिताएं.

अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी: ग्रह-नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 22 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में संचरण करेंगे.  आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. यदि आप बिजनेस करते हैं तो आज आपको बड़े फायदे होने के आसार हैं. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे हैं.

यहां कर सकते हैं निवेश

वृषभ राशि के जातक जो नौकरी करते हैं आज उनके प्रमोशन के योग भी हैं. इसके अलावा यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी अच्छा है. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बॉस का सहयोग भी मिलेगा. वहीं बात निवेश की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में निवेश करें इससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा.

लव लाइफ रहेगी  शानदारवृषभ राशि वालों की लव लाइफ भी आज शानदार रहने वाली है.आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छे रेस्तरां में क़्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर को जितना समय देंगे वो आपको उतना बेहतर तरीके से समझ पायेगा. इसके अलावा जो लोग सिंगल हैं, आज उनके शादी की बातचीत भी चल सकती है.

उधार धन देने से बचेंआज आपका शुभ रंग चॉकलेटी और शुभ अंक 5 है. आज के दिन आप भगवान विष्णु की पूजा आराधना जरूर करें और माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाएं. आज आप किसी को भी पैसा उधार न दें.
Location :Varanasi,Uttar Pradeshhomeastroवृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, नौकरी में प्रमोशन के योगDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment