शनि जयंती से पहले सूर्य देव बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत… देवघर के ज्योतिषी से जानें सब



Last Updated:May 22, 2025, 11:09 ISTSurya Nakshatra Parivartan: शनि जयंती से पहले इनके पिता सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे मेष, मिथुन, कर्क और तुला राशियों पर विशेष कृपा बरसेगी. इस संबंध …और पढ़ेंX

प्रतीकात्मक तस्वीरहाइलाइट्ससूर्य देव 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगेमेष, मिथुन, कर्क और तुला राशियों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगीसूर्य नक्षत्र परिवर्तन से करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होगादेवघर. हिंदू धर्म में जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. क्योंकि इस दिन भगवान शनि देव का जन्म हुआ था. इसे शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है. शनि जयंती से पहले शनि के पिता सूर्य देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. भगवान सूर्य देव एक निश्चित समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. आइये देवघर के ज्योतिषी से जानते हैं कि इसका किस राशि पर क्या असर पड़ेगा.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्यदेवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि इस साल शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी. लेकिन उससे पहले 25 मई को सूर्य देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. फिलहाल सूर्य देव कृतिका नक्षत्र में हैं और 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जिससे चार राशियों मेष, मिथुन, कर्क और तुला पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी.

राशियों पर क्या होगा असर

मेष राशि: मेष राशि वालों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसका सीधा असर आपके करियर और कारोबार पर पड़ेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति होगी. इस दौरान आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी. करियर और कारोबार में वृद्धि होगी. जमीन, प्रॉपर्टी और धन निवेश आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. रोज़गार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी. अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं. व्यापार में कोई बड़ा डील मिल सकता है जिससे आगे चलकर बड़ा मुनाफा होगा. विदेश यात्रा का योग बन सकता है. अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है. समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

तुला राशि: तुला राशि वालों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का योग बनेगा. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. संतान की इच्छा रखने वाले दंपति को खुशखबरी मिल सकती है. पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है.
Location :Deoghar,Jharkhandhomeastroशनि जयंती से पहले सूर्य देव बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत



Source link

Leave a Comment