शहतूत के फायदे: आयुर्वेदिक गुण और स्वास्थ्य लाभ.



Last Updated:May 17, 2025, 16:58 ISTये फल बरसात के दिनों में बाजार में कुछ दिन के लिए दिखता है. इसके खाने के कई फायदे हैं. शहतूत पाचन को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी को मजबूत करने, शुगर को नियंत्रित करने, त्वचा के फायदे और अन्य चीजों में उपयोग किया जात…और पढ़ेंX

शहतूत फायदेहाइलाइट्सशहतूत में विटामिन ए, सी, के, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम होते हैं.शहतूत पाचन, इम्यूनिटी, शुगर नियंत्रण में मदद करता है.शहतूत का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.राजनांदगांव. शहतूत सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसमें कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, इसे खाने से विभिन्न प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं. शहतूत का उपयोग कई प्रकार की परेशानियों में किया जाता है और खाने में भी यह स्वादिष्ट होता है. शहतूत में कई आयुर्वेदिक गुण होते हैं. शहतूत को एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, यह फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है.

इसको लेकर आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर प्रज्ञा सक्सेना ने लोकल 18 को बताया कि शहतूत में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, ये सभी तत्व होते हैं, यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए उपयोगी है, इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट हैं, साथ ही इसमें आयरन भी होता है, जो एनीमिया के पेशेंट्स के लिए भी उपयोगी है. इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जिस वजह से यह पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी उपयोगी होता है.

यह भी पढ़ें- स्वर्ग से धरती पर आया ये फूल, खुशबू से महका उठेगा घर, तन-मन घोल देगा मिठास, सांस और गले की बीमारी का काल

आंखों के लिए बहुत फायदेमंदशहतूत में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. शहतूत रक्त को शुद्ध करने और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. इसके साथ ही शहतूत के पत्तों का काढ़ा खांसी और सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है. शहतूत में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.

कम मात्रा में करें सेवनइसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता. अधिक सेवन से तबीयत खराब हो सकती है. शहतूत गहरे भूरे रंग के, लाल या काले होते हैं. पकने के बाद यह काला हो जाता है, खाने में यह मीठा-खट्टा होता है, खाने में भी स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है.
Mohd Majidwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ेंwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomelifestyleबाजार में कुछ दिन दिखता है ये करामाती फल, चील जैसी कर देगा आंखों की रोशनी!Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Comment