शादी के दिन बारिश होना शुभ या अशुभ संकेत, जानें संतान होने से क्या है संबंध?



Last Updated:May 03, 2025, 15:03 ISTRaining on Wedding Day Meaning: लड़का और लड़की जब शादी करने का निर्णय लेते हैं तो एक अजीब घबराहट देखने को मिलती है और शादी वाले दिन तो हर छोटी से छोटी चीज को शुभ और अशुभ संकेत के साथ जोड़कर देखते हैं. शादी जीवन…और पढ़ेंशादी के दिन बारिश होना शुभ या अशुभ संकेतहाइलाइट्सशादी के दिन बारिश शुभ संकेत मानी जाती है.बारिश से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है.शादी के दिन बारिश से जल्द संतान प्राप्ति होती है.बड़े बुजुर्गों के अनुभव, ज्ञान और हजारों वर्षों की परंपरा के आधार पर कुछ ऐसे शुभ और अशुभ संकेतों के बातें कही जाती हैं, जो समाज में काफी प्रचलित हो जाती हैं. आप इन्हे मानें या ना मानें लेकिन अधिकतर लोग इन संकेत पर विश्वास करते हैं और इसी आधार पर कार्य भी करते हैं. इन्ही शुभ और अशुभ संकेत के आधार पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के दिन अगर बारिश हो जाए तो क्या यह शुभ संकेत है या अशुभ. शकुन शास्त्र एक भारतीय ज्ञान प्रणाली है और यह जीवन में होने वाली घटनाओं और परिणामों का विशलेषण करती हैं. इसी शास्त्र के माध्यम से जानते हैं कि शादी के दिन अगर बारिश हो जाए तो यह शुभ संकेत है या अशुभ…

देवी-देवताओं का मिलता है आशीर्वादशकुन शास्त्र के अनुसार, शादी वाले दिन अगर बारिश हो जाती है तो यह बहुत अच्छा शुभ संकेत माना जाता है. शादी के दिन अगर बारिश हो रही है तो इसका मतलब है कि सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. हालांकि शादी वाले दिन बारिश हो जाए तो कई तरह की अड़चन आ जाती हैं लेकिन वर-वधु के लिए बारिश बहुत शुभ माना जाता है.

वैवाहिक जीवन रहता है खुशहालहिंदू धर्म में वर्षा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. जिस तरह बारिश होने पर धरती नई नई और हरी भरी दिखती है, उसी तरह शादी वाले दिन बारिश होने से वैवाहिक जीवन अच्छा और खुशहाल बना रहता है. दोनों के बीच आपसी समझ विकसित होती है और एक दूसरे का ध्यान रखते हुए कार्य करते हैं.

जल्द संतान की होती है प्राप्तिमान्यताओं के अनुसार, अगर शादी वाले दिन बारिश हो जाती है तो दांपत्य जीवन भी मजबूत होता है और जल्द ही संतान की प्राप्ति भी होती है. जिस प्रकार बारिश बंजर भूमि को उपजाउ के लायक बनाती है, उसी तरह विवाह के दिन बारिश होने से जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है.

वर वधू का रिश्ता होता है मजबूतशादी के दिन कई तरह की परंपाएं निभाई जाती हैं, जिससे दोनों के बीच रिश्ता मजबूत बना रहे. वहीं अगर शादी के दिन बारिश हो जाए और बारिश की कुछ बूंद वर-वधु की बंधने वाली गांठ पर पड़ जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि इससे वर-वधु का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है क्योंकि बारिश की वजह से गांठ गीली हो जाती है और उसको खोलना मुश्किल हो जाता है.

दांपत्य जीवन रहता है मजबूतवर-वधु सात फेरों और अन्य विवाह की परंपराओं के लिए विवाह के मंडप में बैठे हों और उसी समय बारिश हो जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है. इस समय बारिश होना यह दर्शाता है कि वर वधू का दांपत्य जीवन संतान और समृद्धि से भरपूर होता है.
homedharmशादी के दिन बारिश होना शुभ या अशुभ संकेत, जानें संतान होने से क्या है संबंध?



Source link

Leave a Comment