Last Updated:May 17, 2025, 15:04 ISTKhairagarh News: खैरागढ़ के जालबांधा चौकी के रेंगाकठेरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की बांस की बल्ली से वार कर निर…और पढ़ेंCG News: खैरागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बड़ी वारदातभाई ने भाई को उतारा मौत के घाटशादी नहीं होने से परेशान था युवकरवि दुबे
खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के जालबांधा चौकी के रेंगाकठेरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की बांस की बल्ली से वार कर निर्मम हत्या कर दी. इस संबंध में एसडीओपी खैरागढ़ आशा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि राकेश मंडावी नाम के युवक ने अपने बड़े भाई प्रदीप मंडावी पर जानलेवा हमला कर दिया. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राकेश अपनी शादी को लेकर लंबे समय से नाराज था और इस बात का आरोप वह अपने बड़े भाई पर लगा रहा था.
इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गई. गुस्से में बेकाबू राकेश ने पास में रखी बांस की बल्ली से प्रदीप के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से आरोपी राकेश मंडावी फरार है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने गांव में दबिश देकर उसकी तलाश शुरू कर दी है. एसडीओपी आशा रानी ने विश्वास जताया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया नारा, कहा- एक रात में पूरा भारत साफ, अब इंदौर मेट्रो स्टाफ पर हुआ एक्शन
गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. एक ही परिवार में जन्मे दो भाइयों के बीच शादी जैसी सामाजिक चिंता ने इस हद तक हिंसा को जन्म दिया कि अब एक की जिंदगी खत्म हो गई और दूसरा जेल की सलाखों की ओर बढ़ रहा है.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Khairagarh,Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhशादी नहीं कराई तो खिसका दिमाग, भाई ने भाई को दिया जिंदगीभर का जख्म
Source link