Last Updated:May 18, 2025, 10:56 ISTDurg News: छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी कपल शाहिदा खातून और मोहम्मद रासेल शेख को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेजों के साथ 5 साल से अवैध रूप से रह रहे थे. 2020 में भी दोनों को गिरफ्तार किया गया था…और पढ़ेंCG News: दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी कपल को किया गिरफ्तार.हाइलाइट्सदुर्ग में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाईबांग्लादेशी कपल को किया गया गिरफ्तारफर्जी दस्तावेज से रह रहे थे पति पत्नीदुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने भारत में गलत तरीके से रह रहे बांग्लादेशी कपल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को 2020 में भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दुर्ग में एक खास टीम बनाई गई है, जो छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ये दोनों आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहे थे. इसके बाद पुलिस ने पति और पत्नी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उन्होंन चौंकाने वाला खुलासा किया.
पहचान छुपाकर रहने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कारवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने भिलाई के सुपेला क्षेत्र में वीजा खत्म के बावजूद अपनी पहचान छिपाकर 5 सालों से रह रहे पति और पत्नी शाहिदा खातून उर्फ ज्योति और मोहम्मद रासेल शेख को गिरफ्तार किया है. अवैध प्रवासियों की जांच के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स की जांच में ये पकड़े गए.
कपल ने बनाए थे फर्जी दस्तावेज
दोनों ही पति पत्नी साल 2020 में वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा से एंटर कर अपनी पहचान छिपाते हुए नाम बदलकर रह रहे थे. ज्योति और रासेल शेख के नाम से इन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार किया था. छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशियों की धर पकड़ के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो लगातार अपनी जांच कर रही है. इसी जांच में दोनों पति-पत्नी पकड़े गए. आरोपियों ने आधार कार्ड पैन कार्ड मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक भी फर्जी तरीके से बनवाए थे.
ये भी पढ़ें: रोती-रोती थाने भागी महिला, बोली- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने…, बैंक अकाउंट डिटेल देख दंग रह गई पुलिस
पुलिस की जांच में यह पता चला है कि शाहिदा खातून साल 2009 में भारत-बंगलादेश सीमा से अवैध रूप से भारत प्रवेश कर काम करने के लिए मुंबई चली गई. वहां पर उसकी पहचान मोहम्मद रासेल से हुई. इसके बाद यह दोनों बांग्लादेश वापस चले गए और वहां पर अपना नाम बदलकर शादी कर लिए. साल 2017 में ये वीजा पर भारत आ गए और नवी मुंबई में जाकर यह अपना फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए. इसी के जरिए साल 2020 में भिलाई आ गए और यहां आकर अपनी पहचान छिपाकर ये कैटरिंग का काम करने लगे. दुर्गा एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि अभी पूरे मामले में और जांच जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Durg,Durg,Chhattisgarhhomechhattisgarhशाहिदा खातून बनी ज्योति, पति ने बदला नाम, दुर्ग तक चला कपल का खेल
Source link