Last Updated:May 22, 2025, 19:04 ISTBastar IG Range P. Sundarraj News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सिलयों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चला, जिसमें बड़ी सफलता भी मिली. इस ऑपरेशन को उस अफसर ने लीड किया, जो जॉइनिंग की शुरुआत से ही नक्सलियों के पीछे पड़ा रहा……और पढ़ेंआईजी बस्तर पी. सुंदरराजहाइलाइट्सअबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़ हुई31 नक्सली मारे गए, वसवा राजू भी शामिलआईजी बस्तर पी सुंदरराज ने ऑपरेशन लीड कियाKaun Hai IPS P. Sundarraj: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी (DRG) के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई. अबूझमाड़ इलाके में हुई इस मुठभड़े में 31 नक्सली मारे गए. इसी एनकाउंटर में खूंखार नक्सली वसवा राजू भी मारा गया. इस नक्सली पर एक करोड़ का इनाम था. वसवा राजू नक्सल संगठन का जनरल सेक्रेटरी था.
इस मुठभेड़ को नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है. इस पूरे ऑपरेशन को बस्तर रेंज (IG Bastar) पी सुंदरराज ने लीड किया था. अब लोग जानना चाहते हैं कि नक्सलियों के गढ़ को ढहाने वाला ये आईपीएस अधिकारी कौन है? चलिए हम आपको बताते हैं…
बीएससी एग्रीकल्चर, फिर IPS अफसरआईपीएस पी सुंदरराज कई सालों से नक्सल प्रभावित जिलों में ही तैनात रहे हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने तमाम नक्सलियों व अपराधियों का खात्मा किया. वर्तमान में कई साल से बस्तर जैसे नक्सली इलाके में आईजी हैं. बीएससी एग्रीकल्चर करने वाले पी सुंदरराज का पुलिस विभाग में आना और नक्सलियों से भिड़ने के पीछे बेहद रोचक कहनी है. पी सुंदरराज का जन्म 27 फरवरी 1980 को तमिलनाडु में हुआ. लेकिन, जब यूपीएससी में सेलेक्ट हुए तो छत्तीसगढ़ कैडर में आईपीएस बने. वह छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के आईपीएस अफसर हैं.
छत्तीसगढ़ का पहला एनकाउंटरपी. सुंदरराज को छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एसपी के रूप में तैनाती मिली. पी. सुंदरराज ने कोरबा में आते ही अपराधियों पर नकेल कसना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने एक एनकाउंटर भी किया, जिसे छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एनकाउंटर भी कहा जाता है. क्योंकि, उसी साल छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से अलग हुआ था.
ज्यादातर नक्सल इलाकों में रहे तैनातआईपीएस पी. सुंदरराज का अधिकतम नक्सली इलाके में ही बीता. वह छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कबीरधाम, राजनांदगांव, कोरबा आदि नक्सल प्रभावित इलाकों के एसपी भी रहे. वह वर्ष 2010 में जगदलपुर पुलिस के भी मुखिया रहे. इसके अलावा नारायणपुर, कोंडागांव आदि इलाकों में भी रहे. नक्सली इलाकों की अच्छी समझ होने के कारण जगदलपुर के एसपी रहने के दौरान उन्हें डीआईजी दंतेवाड़ा और प्रभारी आईजी बस्तर भी बनाया गया.
2021 से आईजी के पद पर तैनातबाद में पी सुंदरराज को 20 नवंबर 2021 को बस्तर रेंज का आईजी बनाया गया. तब से वह इसी पद पर तैनात हैं. संभवत: वह पहले ऐसे आईपीएस अफसर हैं, जिनका तबादला साढ़े तीन साल होने के बाद भी नहीं किया गया. अभी वर्ष 2024 के चुनाव में निर्वाचन आयोग ने भी उन्हें इसी पद रहने दिया. इससे पहले उन्होंने वर्ष 2018, 2019 का चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न कराया है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhसालों से नक्सलियों के पीछे पड़े रहे, अबकी मारा खूंखार, जानें कौन हैं वो अफसर
Source link