सिंह राशिफल 10 मई 2025: सिंह राशि पर सूर्य की खास नजर, आज मिल सकता है बड़ा तोहफा! पर क्या होगा इसका असर



Last Updated:May 10, 2025, 02:31 ISTAaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. करियर, प्रेम और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं. कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा….और पढ़ेंX

प्रतीकात्मकहाइलाइट्सआज सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी दिन है.करियर में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे.लव लाइफ में रोमांस और डिनर डेट का योग है.आज का राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग के आधार पर पड़ता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि है. आज चित्रा और स्वाति नक्षत्र का संयोग है. साथ ही सिद्ध और व्यतीपात योग भी बन रहा है. चंद्रमा आज कन्या राशि से तुला राशि में संचार करेगा. इस स्थिति में सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं पलामू के ज्योतिषाचार्य से.

पलामू जिले के मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण ने लोकल 18 को बताया कि आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. आज का समय हर्ष और लाभ से भरा हो सकता है. कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं.

करियरकरियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है. कार्य से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी. कार्य क्षेत्र में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं और कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है.

स्वास्थ्य स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा. मानसिक और शारीरिक कष्ट से राहत मिल सकती है. किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. हालांकि वायरल बुखार या मौसमी संक्रमण का थोड़ा खतरा बना रह सकता है.

प्रेम जीवनलव लाइफ के लिहाज से आज का दिन रोमांटिक रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या डिनर पर जाने की योजना बन सकती है. आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार हो सकता है.

आर्थिक दृष्टिकोण आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं. कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नए स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है जो आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होगी.

शिक्षा शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन अनुकूल है. कुछ नया सीखने को मिल सकता है. नई किताबों की खरीददारी या किसी नए कोर्स में नामांकन संभव है. विद्यार्थियों के लिए यह दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है.
Location :Palamu,Jharkhandhomeastroसिंह राशि पर सूर्य की खास नजर, आज मिल सकता है बड़ा तोहफा! क्या होगा इसका असर?Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment