Last Updated:May 20, 2025, 08:47 ISTSingh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चंद्रमा के स्थिति के अनुसार बुलंदी पाने का दिन है. आज इन्हें करीब-करीब हर क्षेत्र में सकारात्मक खबर मिलेगी और दिन अच्छा बीतेगा. X
प्रतीकात्मकहाइलाइट्ससिंह राशि के लिए आज का दिन तरक्की वाला है.करियर में नई नौकरी मिलने के योग हैं.पसंदीदा व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.पलामू. हर दिन किसी भी राशि पर असर उसके ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग के हिसाब से पड़ता है. इसी क्रम में हर दिन हर एक राशि के लिए अलग होता है. कभी सकारात्मक घटनाओं की संभावना होती है तो कभी नकारात्मक. जैसे सिंह राशि की बात करें तो सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. ऐसे में सिंह राशि के लोगों का आज का दिन ऋषिकेश पंचांग के अनुसार कैसा रहेगा, आइए पलामू के ज्योतिष आचार्य से जानते हैं.
पलामू जिले के मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिष आचार्य संकेत श्रवण ने लोकल 18 को बताया कि आज का दिन लोगों के लिए तरक्की पाने वाला है. आज के दिन चंद्रमा सप्तम भाव में घूम रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास है और अच्छी खबरें मिल सकती है.
करियरकरियर की दृष्टि से दिन मिला-जुला रहेगा. सिंह राशि वाले आज अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आज नई नौकरी मिलने के पूरे योग हैं.अगर आप आज किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो बिल्कुल न रुकें, सफलता मिलने की संभावना है.
आर्थिक स्थितिपैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा. धन मिलने के पूरे योग हैं और जरूरत से ज्यादा पैसा भी मिल सकता है. आप धन को लेकर संतुष्ट रहेंगे. प्यार के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी और नए रिश्ते बनने की संभावना है. आप बिना झिझक अपने मन की बात अपने पसंदीदा व्यक्ति से कह सकते हैं.
स्वास्थ्य और शिक्षासेहत के हिसाब से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती महसूस करेंगे. आज उत्तर-पश्चिम दिशा में यात्रा पर भी जा सकते हैं. पढ़ाई के लिहाज से भी दिन शुभ रहेगा. आज शैक्षणिक यात्रा का योग है. इसके लिए उत्तर-पूर्व दिशा चुनना अच्छा रहेगा. साथ ही व्यवहारिक ज्ञान मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर आज सिंह राशि वालों का दिन आज अच्छा बीत सकता है.
Location :Palamu,Jharkhandhomeसिंह राशि के लिए बेहतरीन है आज का दिन! करियर और लव लाइफ में मिलेगी खुशखबरी!
Source link