Last Updated:May 06, 2025, 17:44 ISTअंबिकापुर के संगम चौक में 35 वर्षीय युवक इंद्रजीत सिंह को स्कूटी स्टार्ट करते वक्त अचानक हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.X
स्कूटी स्टार्ट करने के दौरान थम गई सांस हाइलाइट्सअंबिकापुर में युवक को स्कूटी स्टार्ट करते वक्त हार्ट अटैक आया.सीसीटीवी में कैद हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.मृतक की पहचान 35 वर्षीय इंद्रजीत सिंह बाबरा के रूप में हुई.अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. यह हादसा संगम चौक पर हुआ, जब युवक स्कूटी स्टार्ट कर रहा था. कुछ ही पलों में वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसाइस पूरी घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक कैसे सामान्य अवस्था में स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है और फिर अचानक गिर जाता है. आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन शुरुआत में कोई कुछ समझ नहीं पाया.
मृतक युवक की पहचान इंद्रजीत सिंह बाबरा के रूप मेंमृतक की पहचान 35 वर्षीय इंद्रजीत सिंह बाबरा उर्फ सन्नी के रूप में हुई है. बताया गया कि वह बस संचालन के व्यवसाय से जुड़े हुए थे. घटना के समय वह संगम चौक पर स्कूटी स्टार्ट कर रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वह वहीं गिर पड़े.
समय रहते मिलती मदद, तो बच सकती थी जान?स्थानीय लोगों की माने तो यदि समय रहते उन्हें चिकित्सा सहायता मिलती, तो शायद उनकी जान बच सकती थी. यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि हार्ट अटैक किसी भी उम्र में, किसी भी समय हो सकता है.
वीडियो वायरल, लोगों में चर्चाइस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है और समय पर प्राथमिक चिकित्सा के महत्व को रेखांकित करती है.
Location :Ambikapur,Surguja,Chhattisgarhhomechhattisgarhसिर्फ 10 सेकेंड में जिंदगी खत्म! अंबिकापुर में युवक को आया हार्ट अटैक, चौंकाने
Source link