Last Updated:May 05, 2025, 10:25 ISTSushasan Tihaar 2025: कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड कर संबंधित विभाग, जनपद और नगरीय निकाय के अधिकारियों को भेजा गया और उनके गुणवत्…और पढ़ेंX
समाधान शिविरराजनांदगांवः सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक जिले में 68 स्थलों पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी एसएमएस और पावती के माध्यम से दी जाएगी. शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी. समाधान शिविरों में विकासखंड और अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
सुशासन तिहार 2025 के पहले चरण में राजनांदगांव जिले में कुल 1,27,659 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1,24,202 मांग से संबंधित और 3,357 शिकायत से संबंधित थे. दूसरे चरण में अब तक कुल 84,129 आवेदनों का निराकरण किया गया है. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड कर संबंधित विभाग, जनपद और नगरीय निकाय के अधिकारियों को भेजा गया और उनके गुणवत्तापूर्ण निराकरण की कार्रवाई की जा रही है. मांग से संबंधित आवेदनों को बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकृत किया जा रहा है और आवेदनों की गुणवत्ता की समीक्षा जिला और राज्य स्तर पर की जा रही है.
समाधान शिविर का आयोजनतीसरे और अंतिम चरण की शुरूआत 5 मई 2025 से हो रही है, जो 30 मई 2025 तक चलेगी. इस दौरान जिले के 8 से 15 ग्राम पंचायतों के बीच एक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा और नगरीय निकायों में भी शिविर लगाए जाएंगे. जिले में कुल 68 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी और नए आवेदन भी लिए जाएंगे.
कुछ अधिकारी उपस्थित रहेंगेजिन मामलों का समाधान वहीं संभव होगा, उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा. विभागीय अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र व प्रपत्र भी उपलब्ध कराएंगे. समाधान शिविरों में विकासखंड और अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जिला स्तर से भी कुछ अधिकारी उपस्थित रहेंगे. इसी तरह की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविरों में भी रहेगी.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhराजनांदगांव में 68 समाधान शिविरों का होगा आयोजन,कुछ का मौके पर ही होगा निराकरण
Source link