सूर्यदेव करने वाले हैं गोचर, इन 6 राशियों की चमक उठेगी किस्मत! राजाओं की तरह जिएंगे जीवन



Last Updated:May 12, 2025, 16:02 ISTSurya Gochar 2025: 15 मई को सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा, जिससे कर्क, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. व्यापार, नौकरी और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.X

राशि फल हाइलाइट्स15 मई को सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा.कर्क, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा.व्यापार, नौकरी और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव जीवन समेत राशि चक्र की 12 राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य ग्रह के स्वामी सिंह हैं, लेकिन मेष राशि में वर्तमान समय में सूर्य देवता संचरण कर रहे हैं, लेकिन 15 मई को सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशि ऐसी हैं, जिससे सूर्य गोचर करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे.

दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि  ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य देवता अभी मेष राशि में संचरण कर रहे हैं, लेकिन 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और सूर्य के साथ शुक्र का भाव मित्रता वाला होता है. ऐसी स्थिति में कर्क, सिंह, धनु , मीन और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा.

वृषभ राशि:  सूर्य का गोचर बेहद फायदे का रहेगा. व्यापार वृद्धि होगी. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा. शारीरिक समस्याएं दूर होंगी. नौकरी में भी उन्नति मिलेगी.

कर्क राशि:  कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. रुका हुआ काम भी पूरा होगा. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा. संतान सुख की प्राप्ति होगी. प्रेम विवाह संबंधित मामले में बात आगे बढ़ेगी.

सिंह राशि:  सिंह राशि के जातकों को  विशेष लाभ मिलेगा. हर तरफ से सफलता प्राप्त होगी. कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा. नौकरी में पदोन्नति होगी. जमीन संबंधित मामले में सफलता प्राप्त होगी.

धनु राशि : धनु राशि के जातकों को कोर्ट का कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. व्यापार में वृद्धि होगी. रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा.

मकर राशि:  मकर राशि के जातकों के लिए धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. सीनियर का साथ मिलेगा. दांपत्य जीवन भी मधुर आएगी. विवाह के योग बन सकते हैं.

मीन राशि:  मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
Location :Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradeshhomeastroसूर्यदेव करने वाले हैं गोचर, इन 6 राशियों की चमक उठेगी किस्मत! आएगी मौजDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment