सेमरा के विपुल ने फिशरीज इंस्पेक्टर परीक्षा में टॉप कर सबको चौंकाया



Last Updated:May 06, 2025, 17:24 ISTविपुल सिंह, जांजगीर चांपा जिले के सेमरा गांव के छात्र ने छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित फिशरीज इंस्पेक्टर परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया. वह मुंबई में सीनियर रिसर्च फेलोशिप कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में सेवा…और पढ़ेंX

विपुल सिंह स्टेट टॉपर फिशरीज इंस्पेक्टर हाइलाइट्सविपुल सिंह ने फिशरीज इंस्पेक्टर परीक्षा में टॉप किया.विपुल मुंबई में सीनियर रिसर्च फेलोशिप कर रहे हैं.विपुल छत्तीसगढ़ में सेवा देने के लिए तैयार हैं.लखेश्वर यादव/ जांजगीर चांपा- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सेमरा गांव के छात्र विपुल सिंह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित फिशरीज इंस्पेक्टर परीक्षा में प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त कर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन किया. विपुल वर्तमान में मुंबई में सीनियर रिसर्च फेलोशिप कर रहे हैं और उनका यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है.

विपुल सिंह की मेहनत का परिणामविपुल ने अपनी प्राथमिक और उच्च शिक्षा जांजगीर में पूरी की. इसके बाद उन्होंने कोटा में कोचिंग ली और फिर CIFI (Central Institute of Fisheries Education) की परीक्षा में आल इंडिया में टॉप किया. उन्होंने मुंबई में सीनियर रिसर्च फेलोशिप हासिल करने के बाद गोल्ड मेडल भी जीता. विपुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है, जो उनके जीवन में मार्गदर्शक रहे.

परिवार की खुशी और प्रेरणाविपुल के पिता, सुरेश सिंह, जो खुद एक शिक्षक हैं, उन्होंने अपने बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने बताया कि विपुल हमेशा से ही पढ़ाई में बहुत मेहनती और होनहार रहा है. आज भी अपने प्रयासों से समाज और परिवार का नाम रोशन कर रहा है. विपुल के पिता ने कहा कि विपुल की सफलता से यह साबित होता है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

छत्तीसगढ़ के लिए समर्पितविपुल ने इस सफलता के बाद छत्तीसगढ़ में अपनी सेवा देने का निर्णय लिया है. वह फिशरीज इंस्पेक्टर के तौर पर राज्य में काम करने के लिए तैयार हैं और अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं.
Location :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomechhattisgarhसेमरा के विपुल ने फिशरीज इंस्पेक्टर परीक्षा में टॉप कर सबको चौंकाया



Source link

Leave a Comment