Last Updated:May 12, 2025, 18:17 IST14 मई 2025 को जांजगीर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा, जिसमें बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड द्वारा 50 सुरक्षा गार्ड और 10 सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनितों को रायपुर क्षेत्र में का…और पढ़ेंX
रोजगार मेला हाइलाइट्सजांजगीर में 14 मई को प्लेसमेंट कैंप होगा.50 सुरक्षा गार्ड और 10 सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती होगी.चयनितों को रायपुर क्षेत्र में कार्य मिलेगा.जांजगीर चांपा– बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड रायपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 50 पद और सुरक्षा सुपरवाइजर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता सुरक्षा गार्ड के लिए 10वीं-12वीं और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए स्नातक निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 21,000 रुपये तक वेतन मिलेगा और कार्यक्षेत्र रायपुर, सिलतरा तथा उरला रहेगा.
चांपा में होगा एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप14 मई 2025 को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जांजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में इच्छुक उम्मीदवार सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर आवेदन कर सकते हैं. प्लेसमेंट कैम्प का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा और यह लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में होगा.
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेजइस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा. आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं, 12वीं, स्नातक मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं.
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करेंआवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomechhattisgarh10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! रायपुर में प्लेसमेंट कैंप में बिना परीक्षा…
Source link