11 दिन से चल रहा एनकाउंटर, नक्सलियों का आ चुका है काल, तपती गर्मी में जवानों का हौसला बरकरार



Last Updated:May 02, 2025, 12:15 ISTनक्सलियों को अवैध वसूली से रोकने एसपी नगेंद्र सिंह ने रणनीति बनाते हुए वन विभाग के अधिकारियों और तेंदूपत्ता ठेकेदारों की बैठक लेकर चर्चा की. इस दौरान एसपी ने बताया कि इस बार 21 ठेकेदार तेंदूपत्ता खरीदेंगे. 722 …और पढ़ेंछत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर जारी. (सांकेतिक तस्वीर)बीजापुरः छत्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सल मुक्त अभियान जोर पर है. आलम यह है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर लगातार 11 दिन से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ को ऑपरेशन करेगुट्टा नाम दिया गया है. जवानों ने पहाड़ के एक छोर पर डेरा डाल रखा है. कब्जा बरकरार रखने के लिए अलग-अलग जिलों से डीआरजी की बैकअप पार्टी भेजी जा रही है. बीते 11 दिन से बर्तन और सूखा राशन लेकर जवान कई हजार फीट पहाड़ी की चोटी पर डटे हुए हैं. हालांकि इस दौरान पड़ोसी राज्य तेलंगाना अब भी बैकफुट पर नजर आ रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ की पुलिस नक्सलियों से अकेले लोहा ले रही है. आवश्यकता अनुसार जवानों के डिप्लॉय के साथ चॉपर से राशन भेजने की व्यवस्था की गई है. मई का महीना शुरू हो चुका है. गर्मी अपने चरम पर है. हंटर शूज, वर्दी, वेपन लेकर पसीने से लथपथ जवान 40 प्लस डिग्री में डटे हुए हैं.

इसके अलावा नक्सलियों को अलग-अलग जिलों में आर्थिक चोट देने की भी प्लानिंग की जा रही है. इसी कड़ी में बालाघाट के एसपी ने बड़ा प्लान तैयार कर लिया है. बालाघाट जिले में खनिज और वन संपदा का भंडार है. आने वाले समय में वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम शुरू किया जाएगा. तेंदूपत्ता खरीदने के लिए बीड़ी बनाने वाले व्यवसाई हर साल यहां आते हैं, जिनसे नक्सलियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है. अवैध वसूली को रोकने बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह ने रणनीति बनाई है, जिससे नक्सलियों को ठेकेदारों से वसूली करने से रोका जाएगा.

नक्सलियों को अवैध वसूली से रोकने एसपी नगेंद्र सिंह ने रणनीति बनाते हुए वन विभाग के अधिकारियों और तेंदूपत्ता ठेकेदारों की बैठक लेकर चर्चा की. इस दौरान एसपी ने बताया कि इस बार 21 ठेकेदार तेंदूपत्ता खरीदेंगे. 722 तेंदूपत्ता फड़ संचालित होंगे, तकरीबन 58 समितियां बनाई गई हैं. इनमें 250 से अधिक फड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं. नक्सलियों द्वारा डरा धमकाकर ठेकेदारों से अवैध वसूली की जाती है. इस पर पूरी तरह रोक लगाने वन विभाग और ठेकेदारों से समन्वय बनाकर संवेदनशील फडों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.
homechhattisgarh11 दिन से चल रहा एनकाउंटर, नक्सलियों का आ चुका है काल, जवानों का हौसला बरकरार



Source link

Leave a Comment