Last Updated:May 13, 2025, 09:10 ISTRaipur News: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है. पीएम आवास योजना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं.छत्तीसगढ़ में पीए आवास योजना पर सियासत.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में पीएम आवाज योजना पर सियासतबीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाया आरोपडिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया बड़ा बयानरायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है. पीएम आवास योजना को बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. राज्य में मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण और विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास की सौगात देने जा रहे हैं. इससे पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चुनौती पॉलिटिक्स तेज हो गई है. पीएम आवास के आंकड़ों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को खुली चर्चा की चुनौती दी है. अब इस चुनौती को कांग्रेस राजनीति करार दे रही है.
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हितग्राहियों की असल स्थिति क्या है, यह तो अलग मसला है. लेकिन अब इस पर बीजेपी और कांग्रेस में चुनौती देने की होड़ मच गई है. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों से प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने होते रहे हैं. एक बार फिर दोनों पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे है.
उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयानइस बीच पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस को खुली चर्चा की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं से चर्चा के लिए तैयार हूं. मेरे सामने कांग्रेस के नेता बैठ जाएं. या वे जहां बोलेंगे वहां मैं आ जाऊंगा. उन्हें बता देंगे आखिर प्रधानमंत्री आवास के 18 लाख के वादे को हम कैसे पूरा किए हैं.
ये भी पढ़ें: खुशी-खुशी मटका आइसक्रीम खाने पहुंचे बच्चे, आधे घंटे में 40 हुए बीमार, अस्पताल लेकर दौड़े घरवाले
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का वादा किया था. डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दावा है कि हमने इस वादे को पूरा किया है. केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास को लेकर सौगातें मिल रही है. गृह मंत्री विजय शर्मा का कहना है पीएम आवास की मांग को लेकर मेरी पीठ पर डंडे पड़े थे. गृह मंत्री विजय शर्मा की चर्चा की चुनौती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगह और मंच पूछा है.
कांग्रेस ने साधा निशाना
साथ ही पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आचार संहिता से पहले कांग्रेस सरकार 10 लाख PM आवास की स्वीकृति दी थी. विजय शर्मा बताएं क्या 18 लाख में 10 लाख, यही प्रधानमंत्री आवास है. वहीं पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. वह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे पर भी तंज कस रहे हैं. कांग्रेस का तो यह भी कहना है की आवास की अनुदान की राशि भी कम हुई.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना पर क्यों हो रही सियासत
Source link