2 साल से कर रहे इंतजार, 2 मिनट भी नहीं आया पानी, महज शोपीस है इस गांव की टंकी



Last Updated:May 22, 2025, 17:12 ISTJal Jeevan Mission: डोंगरगढ़ ब्लॉक के घोटिया गांव में दो साल पहले बनी पानी की टंकी आज तक एक बूंद पानी नहीं दे पाई. जानिए क्यों ग्रामीण तपती गर्मी में अब भी पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं.
X

सूखी टंकी, गड्ढों से भरी सड़केंहाइलाइट्सघोटिया गांव में पानी टंकी 2 साल से बंद है.ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे हैं.पाइप लाइन न जुड़ने से टंकी में पानी नहीं पहुंचा.घोटिया की कहानी: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक का वनांचल क्षेत्र घोटिया, इन दिनों सिर्फ भीषण गर्मी से नहीं बल्कि प्यास से भी झुलस रहा है. वजह? जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की वह टंकी जो दो साल से सिर्फ खड़ी है, मगर उसमें पानी की एक भी बूंद अब तक नहीं भरी गई.

2019 में जिस योजना को ग्रामीणों ने आशा की किरण समझा था, वह आज निराशा का प्रतीक बन चुकी है. लाखों रुपये खर्च कर चमचमाती टंकी तो बना दी गई, लेकिन पाइपलाइन जोड़ने का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया. परिणामस्वरूप न टंकी में पानी है, न गांव में राहत.

सूखी टंकी, गड्ढों से भरी सड़कें, और प्यासे लोगपाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई ने गांव की सड़कों को भी बर्बाद कर दिया है. अधूरी खुदाई के चलते आवागमन बाधित हो गया है और ग्रामीण हर दिन गड्ढों और धूल से जूझते हैं. यह केवल बुनियादी सुविधा की कमी नहीं है, बल्कि प्रशासनिक संवेदनहीनता की खुली मिसाल है.

गोविंद पड़ौती कहते हैं कि कई बार कह चुके हैं… कोई सुनता नहींघोटिया के निवासी गोविंद पड़ौती बताते हैं, “हमने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई. गर्मी में हालात बदतर हो रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा.” गांव के सरपंच संजय कुमार भी कहते हैं, “प्रशासन को कई बार सूचित किया गया, लेकिन 2 साल से टंकी वैसी की वैसी है.”

क्या बोले अधिकारी? जवाब सुनिएइस मामले पर डोंगरगढ़ के एसडीएम मनोज मरकाम का कहना है, “जल जीवन मिशन का कार्य प्रगति पर है. कार्य पूर्ण होते ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा.” लेकिन सवाल उठता है – आखिर यह ‘प्रगति’ कब पूरी होगी?

ये भी पढ़ें: Ground Report: छत्तीसगढ़ का यह स्टेशन रातों-रात बन गया टूरिस्ट स्पॉट…पीएम मोदी ने खुद किया उद्घाटन, देखिए अनदेखी तस्वीरें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarh2 साल से कर रहे इंतजार, 2 मिनट भी नहीं आया पानी, महज शोपीस है इस गांव की टंकी



Source link

Leave a Comment