Last Updated:May 18, 2025, 10:19 ISTBudhaditya Rajayog: सूर्य और बुध की जब भी युति होती है तो बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है. ग्रह गोचर के अनुसार यह राजयोग तमाम राशि वालों को लाभ पहुंचाता है. इस बार तीन राशि वालों को बड़ा लाभ होगा. जानें सब…..और पढ़ेंX
बुद्धआदित्य योग्य हाइलाइट्स22 मई को सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोगतीन राशि वालों को मिलने जा रही खुशियां, बदलेगा समयधन, मान-सम्मान और करियर में मिलेगी सफलताMay 2025 Surya Budh Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और बुध के प्रभाव को बेहद खास माना जाता है. इन दोनों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह भी माना गया है. वहीं, बुध को बुद्धि, संचार और व्यापार का कारक कहते हैं. इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता, व्यापार में धन लाभ के साथ-साथ समाज में सम्मान प्राप्त होता है. एक बार फिर इन दो ग्रहों की युति होने जा रही है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानें..
कब बन रहा है बुधादित्य राजयोग?बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता. वहीं, 22 मई को सूर्य और बुध की युति वृषभ राशि में होने जा रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिससे तीन राशि के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. इन राशियों को हर सफलता प्राप्त होगी. धन-ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी. जानें और क्या-क्या होंगे फायदे.
वृषभ: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध के प्रभाव से इस राशि के जातक के लिए यह बहुत शुभ रहेगा. धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो परेशानियां चल रही हैं, वे समाप्त हो जाएंगी. सूर्य की कृपा से रोग दोष खत्म होंगे. संतान इच्छुक दंपति को कोई खुशखबरी मिल सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
सिंह: यह समय व्यापार करने वाले लोगों के लिए खास है. आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है. शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा. नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है. आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
वृश्चिक: इस राशि के जातक के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. पैतृक संपत्ति में सफलता मिल सकती है. कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में. जमीन प्रॉपर्टी इत्यादि खरीद सकते हैं धन निवेश कर सकते हैं. नए व्यापार की भी शुरुआत कर सकता हूं.
Location :Ujjain,Madhya Pradeshhomeastro22 मई को ग्रहों के राजा और राजकुमार का मिलन, बनेगा राजयोग, बदलेगा इनका समयDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link