नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आज ईडन गार्डंस में आमने सामने होंगी. आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सीएसके पिछले कुछ मैचों से अपनी प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव कर रही है. धोनी एंड कंपनी इस सीजन में अब तक केवल दो मैच ही जीत पाई है.और अंक तालिका में 10वें स्थान पर है. चूंकि सीएसके ने अपना ध्यान युवाओं पर केंद्रित किया है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर के खिलाफ मैच में कौन डेब्यू करता है. उर्विल पटेल इस मैच के जरिए आईपीएल में अपना डेब्यू कर सकते हैं. जिन्हें हाल में सीएसके ने अपने स्क्वॉड में जोड़ा है.
उर्विल पटेल (Urvil Patel) के नाम भारत की ओर से सबसे तेज टी20 शतक बनाने का रिकॉर्ड है. उन्हें वंश बेदी की जगह सीएसके ने अपने स्क्वॉड में जोड़ा है.वंश बेदी आईपीएल 2025 के दौरान बेंच पर बैठे रहे और उन्हें जल्द ही एक मैच खेलने का मौका मिलने वाला था. हालांकि चोट के कारण बेदी को टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर होना पड़ा. उर्विल को सीधे सीएसके की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिल सकता है. यह युवा खिलाड़ी सीएसके के मध्यक्रम की समस्याओं को हल कर सकता है. वह डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर टीम की बैटिंग को मजबूती प्रदान करेंगे.
1, 2 नहीं 3 खिलाड़ियों का स्कोर गया 500 के पार, गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ
सीएसके के गेंदबाज प्रभावहीन रही हैतेज गेंदबाज मथीसा पथिराना का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है. इस सीजन में अब तक सीएसके के गेंदबाज काफी महंगे और प्रभावहीन रहे हैं. इससे एमएस धोनी पथिराना की जगह अनुभवी नाथन एलिस को चुनने के बारे में सोच सकते हैं. सीएसके के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई खलील अहमद करेंगे, जबकि अंशुल कंबोज दूसरे नंबर पर होंगे.
चेन्नई सुपरकिंग्स का स्क्वॉडआयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्दार्थ सी.