Last Updated:May 12, 2025, 17:19 ISTजांजगीर-चांपा में 11 मई को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा, जिसमें वाहन मालिक आसानी से आवेदन कर सकेंगे. शुल्क निर्धारित है और मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा भी दी जाएगी.X
जिला परिवहन कार्यालय में कैंप हाइलाइट्सHSRP के लिए 11 मई को जांजगीर में विशेष शिविर लगेगा.वाहन मालिक शिविर में मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं.HSRP शुल्क दोपहिया के लिए ₹365.80 से शुरू.लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा- जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2019 के पहले खरीदे गए वाहनों में अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) अनिवार्य रूप से लगाई जा रही है. हालांकि, अब भी कई वाहन मालिक इस प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इसकी मुख्य वजह प्रक्रिया का जटिल होना और जानकारी की कमी है.
सुविधा के लिए कैंप का आयोजनलोगों की सुविधा और जागरूकता के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि यह शिविर 11 मई 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जिला परिवहन कार्यालय परिसर, जांजगीर में लगाया जाएगा.
आरसी कार्ड में मोबाइल अपडेट की सुविधा भी उपलब्धशिविर में एक अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहां वाहन मालिक आरसी कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं. साथ ही, वहीं से नंबर प्लेट की बुकिंग भी की जा सकेगी.
शुल्क दरें तय—प्रक्रिया को सरल बनाया गयावाहन की श्रेणी के अनुसार HSRP शुल्क निम्नानुसार निर्धारित है.
दोपहिया वाहन, मोपेड, ट्रैक्टर: ₹365.80
तीपहिया वाहन एवं अशक्त वाहन: ₹427.16
हल्के मोटर वाहन (कार आदि): ₹656.08
मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन (बस, ट्रक आदि): ₹705.64
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्धजो वाहन मालिक शिविर में नहीं आ सकते, वे https://cgtransport.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केंद्र में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomechhattisgarh365 रुपए से शुरू, एक ही दिन में निपटाएं HSRP की झंझट, जांजगीर वालों के लिए खास
Source link