Last Updated:April 30, 2025, 16:33 ISTराजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट और टेक्नीशियन की भारी कमी से मरीजों की जांच और इलाज प्रभावित हो रहा है. विशेषज्ञों की नियुक्ति वेतन कम होने से नहीं हो पा रही, जिससे मरीजों की उम्मीदें टूटती जा रही है…और पढ़ेंX
मेडिकल कॉलेज अस्पतालहाइलाइट्सराजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी.कम वेतन के कारण विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं हो पा रही.मरीजों की उम्मीदें टूट रही हैं, शासन से ठोस कदम की उम्मीद.राजनांदगांव- राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की गंभीर कमी के चलते मरीजों की जांच में बाधा आ रही है. पूरे कॉलेज में केवल एक रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत है, जबकि यहां राजनांदगांव, खैरागढ़, मोहला-मानपुर और बालोद जिलों से हजारों मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं.
टेक्नीशियन के खाली पदों से भी बढ़ी परेशानीअस्पताल में टेक्नीशियन के कई पद खाली हैं. प्रबंधन द्वारा समय-समय पर विज्ञापन तो जारी किए जाते हैं, लेकिन कम वेतन के कारण योग्य उम्मीदवार रुचि नहीं दिखाते. इसका सीधा असर मरीजों की सुविधा पर पड़ रहा है.
सीटी स्कैन मशीन अब तक नहीं लग पाईमेडिकल कॉलेज में आज तक सीटी स्कैन मशीन भी नहीं लग पाई है. विशेषज्ञों का अभाव लगभग हर विभाग में देखा जा सकता है, जिससे कॉलेज की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.
कम वेतन बनी मुख्य वजहशासकीय मेडिकल कॉलेज में वेतन और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. प्रोफेसर और रेजिडेंट डॉक्टरों ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन समाधान नहीं हो सका है. इसी वजह से फैकल्टी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है.
प्रबंधन का पक्ष कर रहे प्रयासइस विषय में डॉ. पवन जेठानी, पीआरओ, शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ने बताया, “हमारे यहां कई फैकल्टी की कमी है, खासकर रेडियोलॉजिस्ट की. उनकी नियमित नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से होती है. हम हर 15 दिन में वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भर्ती की प्रक्रिया चला रहे हैं.”
मरीजों की उम्मीदें टूट रहींमेडिकल कॉलेज से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद थी, लेकिन स्टाफ और विशेषज्ञों की भारी कमी ने मरीजों को निराश किया है. देखना यह होगा कि शासन इस दिशा में कब ठोस कदम उठाता है.
Location :Rajnandgaon,ChhattisgarhFirst Published :April 30, 2025, 16:33 ISThomelifestyle4 जिलों के मरीज, 1 रेडियोलॉजिस्ट, कब सुधरेगी राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की हालत?
Source link