5 best vastu tips of Apamarg plant remedies for speech control attraction and wealth know benefits in hindi say expert



Last Updated:May 14, 2025, 18:08 ISTAstro Tips of Apamarga Plant: सनातन धर्म में पौधों को विशेष महत्व दिया गया है. पीपल, तुलसी, बरगद, गूलर, शमी और अपराजिता इसमें शामिल हैं. ये पौधे जितने पूजनीय होते हैं, उतने ही चमत्कारिक भी. वहीं, वास्तु शास्त्र…और पढ़ें कई लोग मेहनत के बाद भी पैसों के लिए मोहताज हो जाते हैं. इससे उभरने के लिए वे तमाम कोशिश करते हैं. लेकिन फिर भी भाग्य साथ न दे तो अपामार्ग के पौधे की जड़ के कुछ उपाय कर सकते हैं. उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं इन उपायों के बारे में- (Canva) वास्तु अनुसार, लाल अपामार्ग की टहनी से यदि दातुन किया जाए, तो व्यक्ति को वाक् सिद्धि की प्राप्ति होती है. इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जो भी कहेगा वह सच हो जाएगा. साथ ही, अपामार्ग की जड़ का अगहन महीने की पूर्णिमा को प्रातः काल में विधिपूर्वक पंचोपचार पूजन करें और इसे मंत्रों से अभिमंत्रित करके हाथ में बांधें.  (Image- Canva) अपामार्ग यानी चिरचिटा को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि आप श्वेत अपामार्ग को घर में लगाकर सही जगह रखते हैं तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही, श्वेत अपामार्ग के पौधे को जलाकर इसकी भस्म गाय के घी के साथ मिलाकर सेवन करने से संतान सुख मिल सकता है.  (Image- Canva) अपामार्ग की जड़ को पानी के साथ घिसने से व्यक्ति को वशीकरण की शक्ति प्राप्त होती है. इसके लिए गोरोचन के साथ अपामार्ग की जड़ को पीसकर तिलक लगाना चाहिए. इसके अलावा, रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में इस पौधे की जड़ को गर्भवती महिला की कमर पर मजबूत धागे से बांध दें. (Image- News18) अपामार्ग जड़ी-बूटी के साथ-साथ एक चमत्कारी पौधा है. ये ठंड के मौसम में फलता-फूलता है. यदि घर में किसी को नजर दोष हो या फिर विवाह तय होकर टूट जाता है , तो अपामार्ग की जड़ को पंचोपचार के साथ पूजन करके अपनी दाहिनी भुजा में धारण करें. ध्यान रहे कि इसे एक वर्ष तक धारण करके रखना है.  (Image- News18) नवरात्रि, दीपावली अथवा किसी भी शुभ मुहूर्त में अपामार्ग के पौधे की जड़ घर की तिजोरी में रखने से अन्न और धन की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, रवि-पुष्य योग में अपामार्ग की जड़ का अंजन करने से आपको जमीन में दबा हुआ धन दिखाई दे सकता है. (Image- News18)homedharmपैसों के लिए हो जाएं मोहताज, कोशिशें लगने लगे बेकार, इस पेड़ के उपाय आएंगे काम



Source link

Leave a Comment