Last Updated:May 21, 2025, 16:42 ISTमहालक्ष्मी देवी धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी हैं. उन्हें प्रसन्न करने के लिए पांच शक्तिशाली मंत्र बताए गए हैं, जो आर्थिक स्थिति में सुधार और भौतिक सुख सुविधाओं को आकर्षित करते हैं. 5 Powerful Lakshmi Mantras: महालक्ष्मी देवी धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी हैं. माता लक्ष्मी की कृपा एकबार जिस पर हो जाए तो वह व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है. शास्त्रों में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आह्वान करने के लिए कुछ मंत्र बताए गए हैं. ये मंत्र धन-संपदा, ऐश्वर्य के साथ साथ भौतिक सुख सुविधाओं को आकर्षित करते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. आइए जानते हैं महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के सबसे शक्तिशाली मंत्रों के बारे में… ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः:यह मंत्र कुबेर को लक्ष्मी के साथ जोड़ता है, जो धन के देवता हैं और धन के प्रवाह को बढ़ाते हैं. ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्:यह मंत्र लक्ष्मी को विष्णु की पत्नी के रूप में संबोधित करता है और उन्हें ज्ञान और बुद्धि देने के लिए प्रार्थना करता है. पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम:यह मंत्र लक्ष्मी के कमल पर निवास करने और कमल से उत्पन्न होने का वर्णन करता है, जो धन और समृद्धि के प्रतीक हैं. ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा:माता लक्ष्मी को धन और सौभाग्य की देवी कही जाता है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जाओं को आमंत्रित करना है तो मध्यरात्रि में इस मंत्र का 108 बार अवश्य करें. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐमहालक्ष्मी को समर्पित यह मंत्र बेहद शक्तिशाली है. इस मंत्र का उद्देश्य दरिद्रता का नाश करना, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति करवाना है. इस मंत्र को रात में कमलगट्टे की माला के साथ 108 बार 11 बार जप करना चाहिए.homedharmबेहद शक्तिशाली हैं माता लक्ष्मी के ये मंत्र, धन-संपदा को करते हैं आकर्षित
Source link