Last Updated:May 10, 2025, 17:50 ISTChhattisgarh News: कहते हैं जोड़ियां भगवान बनाता है. इंसान चाहे लाख जतन कर ले, लेकिन जोड़ी वही बनेगी जो भगवान चाहेंगे. कभी-कभी तो ऐसा भी देखने को मिलता है कि दुल्हा मंडप में खड़ा होता है और इसके बावजूद बारात बै…और पढ़ेंदूल्हे की असलियत जान दुल्हन के उड़े होश. (एआई जनरेटेड तस्वीर)जांजगीर-चांपा: प्यार में लोग हर बंधन तोड़ देते हैं. लेकिन पहले प्यार के रिश्ते को जितना पवित्र माना जाता था, अब इसमें धोखे की उतनी ही परतें चढ़ती जा रही है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से सामने आया है. यहां एक दुल्हन के तो सारे सपने चूर हुए ही, साथ ही साथ दूल्हा भी थाने पहुंच गया. दरअसल, दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा था. सबकुछ सही चल ही रहा था. तभी दुल्हन के फोन पर कुछ मैसेज आए. जब उसने खोलकर तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. दरअसल, दूल्हे की प्रेमिका ने अपनी प्रेम कहानी और मंदिर में हुई शादी का वीडियो भेज दिया. इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. उसने कहा कि इसकी तो शादी हो चुकी है.
यह है पूरा मामलाये पूरी घटना बुधवार रात की है. नैला चौकी के क्षेत्र के बोड़सरा गांव के विकास साहू की बारात बलौदा थाना क्षेत्र के गांव जावलपुर गांव गई थी. कहीं गाना बजाना तो कहीं रस्में चल रही थीं. मगर थोड़ी देर में माहौल गमगीन और चीख पुकार में बदल गया. दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन के फोन पर अपनी प्रेम कहानी के वीडियो भेज दिया. वीडियो को देखते ही दुल्हन और उसके परिवार वालों के होश उड़ गए. इसके बाद होने वाली दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन पक्ष ने सबसे पहले बारातियों को वापस भेजा और दूल्हे को बंधक बना लिया.
लड़की के थे शादी के हसीन सपने, तभी मिल गया हैंडसम नेवी अफसर, बोला- बीमार हूं… फिर रोते हुए पहुंची थाने
ये सब झूठइसके बाद दूल्हे से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि ये सब झूठ है. कोई उसके खिलाफ साजिश रच रहा है. इस बीच दुल्हन पक्ष की ओर से पूरे मामले की शिकायत बलौदा थाने में दर्ज करा दी गई. इसके बाद पुलिस दूल्हे को थाने ले गई. गुस्साए दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए 5 लाख रुपयों की मांग की. आखिरकार अंत में दोनों पक्षों ने 3 लाख रुपयों में समझौता किया.
बताया जा रहा कि विकास की शादी उसकी पुरानी प्रेमिका के साथ मंदिर में हो चुकी थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. प्रेमिका विकास को दूसरी शादी भी नहीं करने दे रही थी. मगर, विकास नहीं माना. उसने दूसरी शादी करने ठानी तो प्रेमिका ने शादी रुकवा दी.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarh7 फेरों से पहले दुल्हन का बजा फोन, झट से देखा तो दूल्हे की खुल गई पोल
Source link