8वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कोरबा में इस दिन लगेगा जॉब कैंप, 650 पदों पर होगी बहाली



Last Updated:May 06, 2025, 08:52 ISTKorba Chhattisgarh Job Camp 2025: कोरबा में 8 मई को रोजगार कैंप का अयोजन किया जाएगा. इस जॉब कैंप में कई कंपनियां हिस्सा ले रही है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में आयोजित होने वाले अस जॉब कैंप मे…और पढ़ेंImage हाइलाइट्सकोरबा में 8 मई को रोजगार कैंप आयोजित होगा.650 पदों पर बहाली, सैलरी 10-20 हजार तक.8वीं पास से स्नातक तक युवा भाग ले सकते हैं.कोरबा. बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा द्वारा आगामी 8 मई को एक विशाल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक केंद्र परिसर में आयोजित किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों की प्रतिष्ठित कंपनियां भी भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी.

इस प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों जैसे एस.के.सेफ्टी विंग (एमाजॉन) हैदराबाद, मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी रायपुर, और वेदान्ता स्कील स्कूल बालको कोरबा भाग ले रही हैं. इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.

20 हजार तक युवाओं काे मिलेगी सैलरी

एस.के.सेफ्टी विंग (एमाजॉन) हैदराबाद वेसरहाउस एसोसिट्स के अंतर्गत 500 पदों पर भर्ती करेगी. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हैदराबाद में काम करने का अवसर मिलेगा. वहीं, मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी रायपुर कोरबा में सुपरवाइजर के 10 और सर्वेयर के 20 पदों पर नियुक्ति करेगी. वेदान्ता स्कील स्कूल बालको कोरबा छत्तीसगढ़ में सिविंग मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, होटल मैनेजमेंट, सोलर पी.व्ही. इंस्टालर, मोबाईल रिपेयरिंग एंड हार्डवेयर के 60-60 पदों पर भर्ती करेगी. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक उत्तीर्ण तक रखी गई है.आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. नियोजक द्वारा वेतनमान 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है, जो पद और अनुभव के आधार पर अलग-अलग होगा.

युवाओं के पास जॉब पाने का सुनहरा मौका

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह प्लेसमेंट कैंप बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैंप में भाग लें. उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 8 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरबा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं. दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) शामिल हैं.
Location :Korba,Chhattisgarhhomecareerकोरबा में इस दिन लगेगा जॉब कैंप, 650 पदों पर होगी बहाली, इतनी मिलेगी सैलरी



Source link

Leave a Comment