Last Updated:May 17, 2025, 15:55 ISTIPL 2025: ब्रेक के बाद शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग की चमक शायद वैसी ना रहे, जैसे पहले थी. इसकी वजह विदेशी सितारों का लीग को बीच में छोड़कर जाना है. अकेले दक्षिण अफ्रीका के ही 8 खिलाड़ी बीच आईपीएल में अपनी ट…और पढ़ेंदक्षिण अफ्रीका के 8 खिलाड़ी प्लेऑफ शुरू होते ही आईपीएल छोड़कर चले जाएंगे. हाइलाइट्सहफ्तेभर बाद फिर शुरू हो रहे आईपीएल के मुकाबले.आरसीबी बनाम केकेआर मैच से लौटेगा आईपीएल का रोमांच.8 अफ्रीकी खिलाड़ी आईपीएल बीच में छोड़कर लौटेंगे.नई दिल्ली. आईपीएल 2025 के मुकाबले ब्रेक के बाद शुरू तो हो रहे हैं लेकिन इनकी चमक शायद वैसी ना रहे, जैसी पहले थी. इसकी वजह कई विदेशी खिलाड़ी हैं. मिचेल स्टार्क जैसे कई खिलाड़ी आईपीएल के लिए लौट ही नहीं रहे हैं. दूसरी ओर कैगिसो रबाडा जैसे कई खिलाड़ी आईपीएल के लिए भारत लौट तो रहे हैं लेकिन वे टूर्नामेंट बीच में छोड़कर फिर जा सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो प्लेऑफ शुरू होते ही आईपीएल छोड़कर चले जाएंगे.
दक्षिण अफ्रीका के जो खिलाड़ी आईपीएल बीच में छोड़कर लौटेंगे, उनमें कैगिसो रबाडा, एडेन मार्करम, मार्को यानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एंगिडी, वियान मुल्डर, रियान रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जिसे 11 जून से डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है. यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा.
RCB vs KKR: लौट आया आईपीएल का रोमांच, कोहली आज खत्म कर सकते हैं विरोधी का खेल, केकेआर का सबसे बड़ा मैच…
रियान रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. कैगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस, एडेन मार्करम लखनऊ सुपरजायंट्स और मार्को यानसेन पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं. ट्रिस्टन स्टब्स दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हैं. लुंगी एंगिडी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और वियान मुल्डर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. इसलिए वियान मुल्डर के आने या नहीं आने से उसकी उम्मीद पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. लेकिन बाकी 7 खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. ऐसे में उनकी मौजूदगी टीम के प्रदर्शन पर असर डाल सकती है. जैसे रियान रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश दोनों ही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे हैं. इनके जाने से मुंबई को अपना प्लेइंग कॉम्बिनेशन बदलना पड़ेगा.
—- Polls module would be displayed here —-
अपने पहले खिताब की उम्मीद बांधे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए लुंगी एंगिडी अहम खिलाड़ी हैं. खासकर जोश हेजलवुड के चोटिल होने से उनकी अहमियत बढ़ गई है. इसी तरह कैगिसो रबाडा के रहने से गुजरात टाइटंस और एडेन मार्करम के रहने से लखनऊ सुपरजायंट्स की ताकत बढ़ जाती है. यही बात पंजाब किंग्स के मार्को यानसेन और दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स पर लागू होती है. इन खिलाड़ियों के जाने से आईपीएल टीमों को झटका लगने वाला है. अब देखना है कि किस टीम के पास कितना अच्छा रिप्लेसमेंट मौजूद है. वही तय करेगा कि आईपीएल में आगे का रास्ता किसके लिए आसान रहने वाला है और किसके लिए मुश्किल.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketइस देश के 8 खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर लौटेंगे, सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली-मुंबई को
Source link