छुट्टियों में सिर्फ घूमना नहीं! रायपुर में शुरू हुआ ऐसा कोर्स जो बदल सकता है आपका करियर



Last Updated:April 30, 2025, 14:29 ISTरायपुर के स्टडी पाइंट एंड करियर इंस्टीट्यूट ने युवाओं के लिए समर स्पेशल कंप्यूटर कोर्स शुरू किए हैं, जिनमें 2 से 4 महीने में डिजिटल स्किल्स सिखाई जाएंगी. ये कोर्स कम फीस में उपलब्ध हैं और करियर निर्माण में सहाय…और पढ़ेंX

समर ऑफर कम्प्यूटर कोर्सहाइलाइट्सरायपुर में समर स्पेशल कंप्यूटर कोर्स शुरू हुए.2 से 4 महीने में डिजिटल स्किल्स सिखाई जाएंगी.कोर्स की फीस ₹3,000 से ₹15,000 तक है.रामकुमार नायक/रायपुर- गर्मियों की छुट्टियों को केवल आराम और घूमने तक सीमित न रखते हुए रायपुर के युवा अब अपने खाली समय का सार्थक उपयोग कर सकते हैं. स्टडी पाइंट एंड करियर इंस्टीट्यूट ने छात्रों और युवाओं के लिए समर स्पेशल कंप्यूटर कोर्स की शुरुआत की है. संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर भगत साहू का मानना है कि आज कंप्यूटर ज्ञान कोई विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है. आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी और निजी क्षेत्र हर जगह डिजिटल स्किल्स की मांग तेजी से बढ़ेगी.

2 से 4 महीने में सीखें ट्रेंडिंग और करियरइन समर स्पेशल कोर्सों की खास बात यह है कि इन्हें सिर्फ 2 से 4 महीने की अवधि में पूरा किया जा सकता है. कोर्स की सूची में शामिल हैं.

एमएस ऑफिस

एडवांस कंप्यूटर बेसिक

टैली प्राइम विथ जीएसटी

हिंदी टाइपिंग

यूट्यूब कोर्स

ग्राफिक डिजाइन

डिजिटल मार्केटिंग

वीडियो एडिटिंग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

ये सभी कोर्स आज के दौर में बेहद डिमांड में हैं और छात्रों को डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए तैयार करते हैं.

कम फीस, ज्यादा फायदा, बजट में अनुकूल विकल्पसंस्थान ने छात्रों के बजट को ध्यान में रखते हुए फीस भी किफायती रखी है.

बेसिक कोर्स की फीस- ₹3,000 से ₹6,000

एडवांस कोर्स की फीस- ₹8,000 से ₹15,000

इसके अलावा समर स्पेशल ऑफर के तहत छात्रों को अतिरिक्त छूट और सुविधाएं भी मिल रही हैं.

रायपुर में चार शाखाएं, हर ब्रांच में एडमिशन शुरूस्टडी पाइंट एंड करियर इंस्टीट्यूट की रायपुर में कुल चार शाखाएं हैं.

मुकुट नगर (लाखे नगर)

अनुपम गार्डन के सामने

कालीबाड़ी चौक

कुशालपुर चंगोराभाठा

सभी शाखाओं में समर कोर्स के लिए एडमिशन शुरू हो चुके हैं. युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जहां वे छुट्टियों को उत्पादक बना सकते हैं और अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं.

इस समर को बनाइए करियरअगर आप भी इस गर्मी में खाली समय को केवल मौज-मस्ती में न बिताकर उसे डिजिटल स्किल्स से भरपूर करना चाहते हैं, तो स्टडी पाइंट एंड करियर इंस्टीट्यूट का यह समर कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है. सीटें सीमित हैं और छुट्टियां जल्दी खत्म होंगी. इसलिए तुरंत आवेदन करें और अपने भविष्य को दें एक स्मार्ट दिशा.
Location :Raipur,ChhattisgarhFirst Published :April 30, 2025, 14:29 ISThomechhattisgarhछुट्टियों में सिर्फ घूमना नहीं! रायपुर में शुरू हुआ ऐसा कोर्स जो बदल सकता है आ



Source link

Leave a Comment