Last Updated:May 01, 2025, 16:26 ISTIPL सीजन 18 को और आकर्षक बनाने के लिए मैदान पर कुछ नए एक्सपेरीमेंट किए गए जिनमें से एक है रोबोट डॉग. अब ये रोबोट डॉग अपने नाम की वजह से डेंजर जोन में है क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को एक नोटिस जारी किया…और पढ़ेंरोबोट डॉग चंपक की वजह से बीसीसीआई को नोटिस, विवादों में विराट का नाम भी हाइलाइट्सरोबोट डॉग का नाम चंपक रखने पर BCCI को नोटिस मिला.दिल्ली हाईकोर्ट ने BCCI को ट्रेडमार्क उल्लंघन पर नोटिस भेजा.अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी.नई दिल्ली. आईपीएल के हर सीजन में कुछ ना कुछ एक्सपेरीमेंट होता रहता है ताकि टूर्नामेंट में लोगों का चार्म बना रहे. सीजन 18 में टॉस का सिक्का कार पर आना और मैदान पर रोबोट डॉग का होना सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. इसमें कोई शक नहीं कि ‘रोबोट डॉग’ इस बार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. टॉस के दौरान भी ये रोबोट मैदान पर कप्तानों के साथ नजर आता है. इस रोबोट डॉग का नाम चंपक रखा गया है.
चंपक नाम रखने की वजह से ही बीसीसीआई को हाई कोर्ट से नोटिस मिला है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.आपको बता दें कि चंपक एक बच्चों की पत्रिका है, जिसे दिल्ली प्रेस पत्र प्रकाशन करता है. इस प्रकाशन ने बीसीसीआई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. रोबोट डॉग का नाम चंपक रखने पर इसमें सवाल उठाया गया है.
चंपक नाम को लेकर फंसा BCCI
मैदान पर घूम घूम कर खिलाड़ियों का मनोरंजन करने वाला रोबोट डॉग चंपक अब विवादों के घेरे में है. चंपक पत्रिका ने आरोप लगाया गया है कि बीसीसीआई ने रोबोट डॉग को चंपक कहकर उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया है. इस पर न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने दायर मुक़दमे पर नोटिस जारी किया है. इस पर अदालत में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी.दिल्ली प्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता अमित गुप्ता के हवाले से बार एंड बेंच ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “इस एआई उपकरण का नाम चंपक रखा गया है. आईपीएल चल रहा है. उत्पाद को पहले पेश किया गया था, लेकिन इसका नाम 23 अप्रैल को प्रशंसकों की वोटिंग के आधार पर रखा गया था.”गुप्ता ने कहा, “मेरी पत्रिका जानवरों के पात्रों के लिए जानी जाती है. चलिए हम उत्पाद को अलग मानते हैं, लेकिन इसका प्रयोग नुकसान पहुंचा रहा है. यह कमजोर कर रहा है.” गुप्ता ने तर्क दिया कि उत्पाद का विज्ञापन और विपणन वाणिज्यिक शोषण दिखाने के लिए पर्याप्त है. उन्होंने कहा, “IPL एक व्यावसायिक संस्था है.
विराट का निकनेम ‘चीकू’ भी विवाद में
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए रनों की बारिश कर रहे विराट कोहली का नाम भी इस विवाद के बीच में आ गया है . ये इसलिए क्योंकि उनको ‘चीकू’ नाम से पुकारा जाता है, और चीकू एक पात्र का नाम भी है. न्यायालय ने कहा कि प्रकाशक कोहली के चीकू उपनाम का उपयोग करने के खिलाफ जाकर रॉयल्टी कमा सकता है. हालांकि, गुप्ता ने कहा कि क्रिकेटर कोई उत्पाद लॉन्च नहीं कर रहा है. अगर वह ऐसा करते है तो यह वाणिज्यिक शोषण होगा. BCCI की ओर से पेश हुए अधिवक्ता जे साई दीपक ने कहा कि चंपक एक फूल का नाम है. लोग इसे टीवी सीरियल में एक पात्र से जोड़कर देख रहे हैं ना कि पत्रिका से. देखना होगा कि अगली तारीख में इसको लेकर क्या कुछ होता है.
Location :New Delhi,Delhihomecricketविराट कोहली फंस सकते हैं अजीबो-गरीब विवाद में, कोर्ट ने BCCI को भेजा नोटिस
Source link