Last Updated:April 30, 2025, 10:15 ISTBijapur Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. बताया जा रहा है कि जवानों ने पूरे एरिया को घेर लिया है. इलाके में लगातार सर्चिं…और पढ़ेंछत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ब़ड़ा ऑपरेशनकरेगुट्टा पहाड़ पर उतरे जवानकई नक्सलियों के छिपे होने की खबररंजन दास
बीजापुर. छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पहाड़ियों पर सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन लांच किया है. बीजापुर में लगातार 9वें दिन ऑपरेशन करेगुट्टा जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक करेगुट्टा पहाड़ पर जवानों ने कब्जा कर लिया है. सूत्र बताते हैं कि जवानों ने इलाके को घेर लिया है. इस इलाके में तापमान 40 से ऊपर पहुंच गया है. जवानों ने पहाड़ी के नीचे अस्थाई कैंप बना लिया है. इस इलाके में ऑपरेशन लागाता जारी है.
बताया जा रहा है कि करेगुट्टा से लगी 2 पहाड़ियों पर जवानों का कब्जा करना बाकी है. इन्ही पहाड़ियों में बड़ी संख्या में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी भी मिल रही है.
जवानों का वीडियो वायरल
जवानों के ऑपरेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस क्लिप में करेगुटा पहाड़ी से सुबह और शाम का बेहद ही खूबसूरत नजारा दिख रहा है. वायरल वीडियो में जवान पहाड़ की चोटी पर नजर आ रहे है. इतना ही नहीं जवान मोबाइल में ढलती शाम के नजारे को कैद करते भी दिखाई दे रहे हैं.
Location :Bijapur,Bijapur,ChhattisgarhFirst Published :April 30, 2025, 10:15 ISThomechhattisgarhबीजापुर एनकाउंटर: ऑपरेशन करेगुट्टा का 9वां दिन, जवानों ने इलाके को घेरा
Source link